Airtel यूजर्स को मिलेगी 100GB Google One स्टोरेज, वो भी बिना किसी चार्ज के!

Android यूजर्स के लिए इसमें एक और फायदा यह है कि वे अपने WhatsApp चैट्स को Google One स्टोरेज में बैकअप कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मई 2025 20:34 IST
ख़ास बातें
  • पोस्टपेड और Wi-Fi यूजर्स को 6 महीने तक 100GB का Google One क्लाउड स्टोरेज
  • यह सर्विस Google Photos, Gmail और Google Drive आदि में यूज की जा सकती है
  • स्टोरेज को एक यूजर के अलावा 5 अन्य लोगों के साथ शेयर भी किया जा सकता है

Photo Credit: Unsplash/ NordWood Themes

Airtel और Google ने एक नई साझेदारी का एलान किया है, जिसके तहत Airtel के पोस्टपेड और Wi-Fi यूजर्स को 6 महीने तक 100GB का Google One क्लाउड स्टोरेज फ्री में मिलेगा। यह सर्विस Google Photos, Gmail और Google Drive जैसे सभी प्लैटफॉर्म्स पर इस्तेमाल की जा सकेगी। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर उन यूजर्स के लिए खास फायदेमंद है जिन्हें फोन या डिवाइस की लिमिटेड स्टोरेज से जूझना पड़ता है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स अपने डेटा को क्लाउड पर बैकअप कर सकते हैं और डिवाइस का स्टोरेज लोड कम कर सकते हैं।

Airtel ने प्रेस रिलीज से इस पार्टनरशिप के बारे में जानकारी दी। कंपनी का कहना है कि इस क्लाउड स्टोरेज को एक यूजर के अलावा पांच अन्य लोगों के साथ शेयर भी किया जा सकता है। यानी परिवार या टीम के दूसरे मेंबर्स भी एक ही सब्सक्रिप्शन के तहत इसका फायदा उठा सकते हैं। Google One की यह सुविधा Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जिससे Airtel के ज्यादा से ज्यादा यूजर्स इसे एक्सेस कर सकेंगे।
Advertisement

Android यूजर्स के लिए इसमें एक और फायदा यह है कि वे अपने WhatsApp चैट्स को Google One स्टोरेज में बैकअप कर सकते हैं। इससे फोन बदलने पर डेटा ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा। खासकर जो लोग बार-बार डिवाइस बदलते हैं या अपने चैट और मीडिया फाइल्स को लॉन्ग टर्म के लिए सेफ रखना चाहते हैं, उनके लिए यह एक प्रैक्टिकल सॉल्यूशन हो सकता है।

इस ऑफर का फायदा Airtel Thanks App के जरिए लिया जा सकता है। ऑफर एक्टिवेट करने की तारीख से अगले 6 महीने तक यह 100GB क्लाउड स्टोरेज पूरी तरह फ्री रहेगा। 6 महीने के बाद अगर यूजर सब्सक्रिप्शन को कंटिन्यू करना चाहता है, तो इसके लिए हर महीने 125 रुपये का चार्ज उनके Airtel बिल में जुड़ जाएगा। अगर कोई यूजर इसे आगे नहीं लेना चाहता, तो वह सब्सक्रिप्शन को कभी भी कैंसिल कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  5. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  8. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.