Air India ने लगाई SALE, Rs 13,300 में इंटरनेशनल राउंड ट्रिप, केवल यहां से करनी होंगी बुक

Air India ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर स्पेशल सेल शुरू की है। प्रीमियम इकोनॉमी राउंड-ट्रिप टिकट 13,300 रुपये और बिजनेस क्लास 34,400 रुपये से।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 सितंबर 2025 18:53 IST
ख़ास बातें
  • प्रीमियम इकोनॉमी टिकट्स 13,300 रुपये और बिजनेस क्लास 34,400 रुपये से शुरू
  • बुकिंग अवधि 2 से 7 सितंबर 2025, ट्रैवल वैलिडिटी 31 मार्च 2026 तक
  • प्रोमो कोड FLYAI और VISAFLY से 2,500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट

Air India की यह सेल 2 सितंबर से 7 सितंबर 2025 तक चलेगी

एयर इंडिया (Air India) अपने ट्रैवलर्स को खुश करने का मूड है। देश की फ्लैग कैरियर एयरलाइन ने 2 सितंबर 2025 से अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर स्पेशल सेल का ऐलान किया है। इस लिमिटेड-पीरियड ऑफर के तहत चुनिंदा शॉर्ट-हॉल रूट्स पर प्रीमियम इकोनॉमी टिकट्स की कीमत राउंड-ट्रिप के लिए सिर्फ 13,300 रुपये से शुरू होगी, जबकि बिजनेस क्लास टिकट्स 34,400 रुपये से मिलेंगे।

यह ऑफर खासकर उन यात्रियों के लिए है जो साउथ एशिया, साउथईस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट का ट्रैवल प्लान कर रहे हैं। सेल 2 से 7 सितंबर तक चलेगी और बुक किए गए टिकट्स पर यात्रा की वैधता 31 मार्च 2026 तक होगी।

Advertisement

बेनिफिट्स क्या मिलेंगे

एयर इंडिया ने बताया कि सीधे उनकी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त बचत मिलेगी। इस दौरान कोई कन्वीनियंस फीस नहीं ली जाएगी। इसके अलावा प्रोमो कोड FLYAI इस्तेमाल करने पर प्रति पैसेंजर 2,400 रुपये तक की छूट मिलेगी। VISA कार्ड से पेमेंट करने पर प्रोमो कोड VISAFLY का इस्तेमाल करके 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

कहां से करें बुकिंग

यात्री इस ऑफर के तहत टिकट्स को एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, कस्टमर सर्विस सेंटर्स और ट्रैवल एजेंट्स से बुक कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे, सेल के आखिरी दिन यानी 7 सितंबर को यह ऑफर सिर्फ एयर इंडिया की वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेगा।

Advertisement

लिमिटेड सीट्स, पहले आओ पहले पाओ

इस प्रोमोशन के तहत सीट्स बेहद सीमित हैं और फर्स्ट-कम, फर्स्ट-सर्व्ड बेसिस पर मिलेंगी। चूंकि टैक्स और एक्सचेंज रेट्स के कारण अलग-अलग शहरों में किराए थोड़े अलग हो सकते हैं, इसलिए यात्रियों को जल्दी बुकिंग करने की सलाह दी गई है।

Air India की इस सेल का ऑफर कब तक चलेगा?

यह ऑफर 2 सितंबर से 7 सितंबर 2025 तक चलेगा।

Advertisement

कौन-कौन से रूट्स इस ऑफर में शामिल हैं?

यह ऑफर चुनिंदा शॉर्ट-हॉल इंटरनेशनल रूट्स पर है, जैसे साउथ एशिया, साउथईस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट।

प्रीमियम इकोनॉमी और बिज़नेस क्लास टिकट्स की शुरुआती कीमत क्या है?

प्रीमियम इकोनॉमी राउंड-ट्रिप टिकट्स 13,300 रुपये से और बिजनेस क्लास टिकट्स 34,400 रुपये से शुरू हैं।

क्या इस सेल में कोई अतिरिक्त डिस्काउंट भी है?

हां, Air India की वेबसाइट या ऐप से बुकिंग पर प्रोमो कोड FLYAI और VISAFLY का इस्तेमाल करके 2,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

Advertisement

इस ऑफर के तहत टिकट कहां से बुक किए जा सकते हैं?

टिकट्स Air India की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, कस्टमर सर्विस सेंटर्स और ट्रैवल एजेंट्स से बुक किए जा सकते हैं।

क्या सीट्स की संख्या सीमित है?

हां, सीट्स लिमिटेड हैं और फर्स्ट-कम, फर्स्ट-सर्व्ड बेसिस पर मिलेंगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.