Air India ने पेश किया Fare Lock फीचर, यात्री 2 दिनों तक किराए को कर पाएंगे रिजर्व

Air India ने बुधवार को फेयर लॉक की घोषणा की है जो कि ग्राहकों को 48 घंटों के लिए तय किराए को लॉक करने या रिजर्व करने की सुविधा प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2024 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Air India ने बुधवार को फेयर लॉक की घोषणा की है।
  • फेयर लॉक फीचर से 48 घंटों तक किराया रिजर्व किया जा सकता है।
  • इससे ग्राहक अपना ट्रैवल प्रोग्राम भी तय कर सकते हैं।

Air India ने फेयर लॉक फीचर पेश किया है।

Photo Credit: Air India

Air India ने बुधवार को फेयर लॉक की घोषणा की है जो कि ग्राहकों को 48 घंटों के लिए तय किराए को लॉक करने या रिजर्व करने की सुविधा प्रदान करता है। टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी ने यात्रियों को ज्यादा फ्लेक्सिबल और आराम प्रदान करने के लिए यह सुविधा पेश की है। नए फीचर के तहत पैसेंजर अब बहुत कम चार्ज के साथ दो दिनों के लिए अपना फेयर (किराया) लॉक कर सकते हैं, इसके साथ ही ग्राहक अपना ट्रैवल प्रोग्राम भी तय कर सकते हैं।

एयरलाइन ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि "इससे ग्राहकों को किराए में होने वाले उतार-चढ़ाव और उनके पसंदीदा फ्लाइट ऑप्शन की उपलब्धता के बारे में बिना टेंशन लिए अपना ट्रैवल प्लान में मदद मिलती है। यह फीचर सर्विस की बुकिंग की तारीख से कम से कम 10 दिन दूर के प्लाइट ऑप्शन के लिए उपलब्ध है।"

जो ग्राहक इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें अपनी पसंदीदा फ्लाइट ऑप्शन का चयन करना होगा और बुकिंग फ्लो में फेयर लॉक ऑप्शन का चयन करना होगा। इसके बाद एक नॉन-रिफंडेबल चार्ज का भुगतान करना होगा। ग्राहक बाद में 'मैनेज बुकिंग' ऑप्शन का इस्तेमाल करके पूर्व-सिलेक्टेड फेयर पर अपनी बुकिंग को कंफर्म करने के लिए वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी बुकिंग पर जा सकते हैं। 

फेयर लॉक इन चार्ज (टैक्स समेत) पर उपलब्ध है, जो रूट के अनुसार अलग-अलग होता है और प्रति यात्री प्रति टिकट लागू होता है। घरेलू भारतीय फ्लाइट को 500 रुपये में रिजर्व किया जा सकता है। वहीं शॉर्ट हॉल्ट इंटरनेशनल फ्लाइट भारत से जाने पर 850 रुपये और भारत में आने पर 10$ में रिजर्व किया जा सकता है। इसके अलाव लॉन्ग हॉल्ट इंटरनेशनल फ्लाइट भारत से जाने पर 1500 रुपये और भारत में आने पर 18$ में रिजर्व कर सकते हैं।
Advertisement

हाल ही में दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट में 20 घंटे की देरी के बाद एविएशन मिनिस्ट्री ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। गुरुवार को फ्लाइट में देरी हुई क्योंकि पैसेंजर को राजधानी की भीषण गर्मी में बिना एयर कंडीशनिंग के विमान के अंदर बैठाना पड़ा। उनमें से कुछ कथित तौर पर गर्मी में बेहोश हो गए, जबकि अन्य ने उतरने की अनुमति देने की गुहार लगाई थी। वर्तमान में एयर इंडिया नॉर्थ अमेरिका के लिए 51 वीकली फ्लाइट ऑपरेट करती है, जबकि प्राइवेटाइजेशन से पहले यह संख्या 33 थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Air India, Air India Fare Lock, Fare Lock

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.