गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा

केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) प्रोजेक्ट की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2026 12:52 IST
ख़ास बातें
  • केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को ITMS प्रोजेक्ट की मंजूरी दी है।
  • ITMS प्रोजेक्ट दिल्ली में 42 ट्रैफिक कॉरिडोर को कवर करेगा।
  • देश की राजधानी में करीबन 71 लाख एक्टिव वाहन रजिस्टर्ड हैं।

दिल्ली में करीबन 71 लाख एक्टिव वाहन रजिस्टर्ड हैं।

Photo Credit: Pexels/Himanshu Singh

केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) प्रोजेक्ट की मंजूरी दी है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस प्रोजेक्ट को लागू किया जाएगा जो कि 42 ट्रैफिक कॉरिडोर को कवर करेगा। इस प्रोजेक्ट को 24 महीनों में 3 फेज में लागू किया जाएगा और अगले पांच सालों तक संचालन और देखरेख की जाएगी। ₹1,789.52 करोड़ की अनुमानित लागत वाले इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के जरिए टेक्नोलॉजी के साथ दिल्ली में ट्रैफिक मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्रा को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में रियल टाइम ट्रैफिक डेटा, एडैप्टिव ट्रैफिक सिग्नल, ऑटोमेटेड एनफोर्समेंट और कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं, जिससे दिल्ली की मौजूदा सड़कों को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलेगी।

आपको बता दें कि देश की राजधानी में करीबन 71 लाख एक्टिव वाहन रजिस्टर्ड हैं। समय के साथ इनमें इजाफा हो रहा है और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में इस तेजी के साथ विस्तार नहीं हो रहा है। अब तक ट्रैफिक रेगुलेशन अधिकतर तय सिग्नल टाइमिंग और मैनुअल स्तर पर मैनेज हो रहे थे, जिनमें अब सुधार की जरूरत है। अब ITMS के जरिए सड़क पर मौजूदा सुविधाओं का बेहतर तरीके से इस्तेमाल होगा, जिससे ट्रैफिक मैनेजमेंट सड़क की रियल कंडीशन के हिसाब से तेजी से होगा।

Advertisement

इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) से क्या बदल जाएगा

टेक्नोलॉजी के साथ सख्त नियम
एआई के साथ यह सिस्टम सड़कों पर रेड लाइट तोड़ना, स्टॉप-लाइन पार करना, ओवर स्पीड, गलत लाइन में ड्राइविंग, बिना हेलमेट यात्रा करना, बिना सीट बेल्ट लगाए यात्रा करना, गलत जगह पार्किंग और ड्राइविंग करते हुए मोबाइल फोन इस्तेमाल करना आदि जैसे नियमों के उल्लंघनों का पता लगाएगा। इससे ट्रैफिक मैनेज करना ज्यादा आसान हो जाएगा। इसके अलावा एआई बेस्ड एनालिटिक्स चोरी हुए वाहन, हॉट-लिस्टेड और ब्लैकलिस्टेड वाहनों का पता लगाने में मदद करेगा। वहीं जिन वाहनों ने नियमों को बार-बार तोड़ा और हिट-एंड-रन वाले वाहनों की पहचान करने में भी मदद करेगा।

स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल और बेहतर संचालन
एडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ट्रैफिक की रियल टाइम स्थिति को देखते हुए सिग्नल के समय को एडजेस्ट (बदल सकता है) कर सकता है। इसके अलावा यह रास्तों पर मौजूद कई सिग्नल के साथ तालमेल बैठा सकता है,  जिससे लोगों को बार-बार रुकने का झंझट नहीं रहेगा और समय की बचत हो सकती है।

Advertisement

सड़क पर यात्रियों को समय पर जानकारी
सड़कों पर लगाए जाने वाले वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड और डिजिटल प्लेटफॉर्म वाहन चालकों को जाम, रास्ते बदलने, पार्किंग की स्थिति और ट्रैफिक की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा यह जानकारी नेविगेशन सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ भी साझा की जा सकती है। इससे वाहन चालकों को सड़क पर बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।

एम्बुलेंस और इमरजेंसी व्हीकल को प्राथमिकता
इस सिस्टम की खासियत यह है कि यह इमरजेंसी व्हीकल को ग्रीन कॉरिडोर और प्राथमिकता के साथ आगे जाने की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे भीड़-भाड़ वाले रास्तों पर भी इमरजेंसी वाले वाहन तेजी से गुजर पाएंगे।

एक्सीडेंट और जाम की स्थिति में तेज कार्रवाई
यह सिस्टम जाम और भीड़-भाड़ की मौजूदा स्थिति का पता लगाएगा। धीमे चल रहे ट्रैफिक और रोड एक्सीडेंट का तुरंत पता चलने पर दिल्ली पुलिस तेजी से रास्ता बदलने के साथ जरूरी एक्शन ले पाएगी।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  5. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  6. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  7. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  9. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  10. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.