Aadhaar अपडेट के लिए अब नए दस्तावेजों की होगी जरूरत, देखें नई लिस्ट

आधार (Aadhaar) कार्ड अपडेट या नए आधार कार्ड जारी करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने वैध दस्तावेजों की नई लिस्ट जारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 07:39 IST
ख़ास बातें
  • UIDAI ने आधार के लिए वैध दस्तावेजों की नई लिस्ट जारी की है।
  • नई संशोधित दस्तावेज लिस्ट आकलन वर्ष 2025-26 के लिए लागू हुई है।
  • प्रत्येक व्यक्ति को सिर्फ एक ही आधार नंबर रखने की अनुमति है।

आधार कार्ड एक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है।

Photo Credit: UIDAI

आधार (Aadhaar) कार्ड अपडेट या नए आधार कार्ड जारी करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने वैध दस्तावेजों की नई लिस्ट जारी की है। नई संशोधित दस्तावेज लिस्ट आकलन वर्ष 2025-26 के लिए लागू हुई है। आपको बता दें कि प्रत्येक व्यक्ति को सिर्फ एक ही आधार नंबर रखने की अनुमति है। अगर किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक आधार आईडी हैं तो पहले वाली ही वैध रहेगी। कई बार सिस्टम की गड़बड़ियों या बार-बार एप्लिकेशन करने के चलते सिर्फ बायोमेट्रिक जानकारी के साथ तैयार हुआ पहला आधार ही एक्टिव और वैध रहेगा। अपडेट के लिए इनका उपयोग पहचान, पता, जन्म तिथि और अन्य जानकारी को वेरिफाई करने के लिए किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज


पहचान प्रमाण के लिए दस्तावेज (Proof of Identity)
पहचान प्रमाण के लिए दस्तावेजों में पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो पहचान पत्र शामिल है।

पता प्रमाण (Proof of Address)
पते के प्रमाण के लिए दस्तावेजों में यूटिलिटी बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड या सरकारी आवास योजनाओं के आधिकारिक दस्तावेज हैं।

जन्म तिथि का प्रमाण (Proof of Date of Birth)
जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या SSLC प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल जन्म तिथि अपडेट करने के लिए किया जा सकता है।

संबंध का प्रमाण (Proof of Relationship)
पारिवारिक संबंध स्थापित करने के लिए राशन कार्ड, MGNREGA जॉब कार्ड या माता-पिता के नाम के साथ जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

Advertisement


आधार कार्ड कैसे करें अपडेट


स्टेप 1: सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं और अपने आधार नंबर का उपयोग करके साइन इन कीजिए।

स्टेप 2: अपनी पहचान और एड्रेस से संबंधित डिस्प्ले जानकारी की सटीकता की जांच कीजिए।

स्टेप 3: अगर सब कुछ सही नजर आता है तो उस ऑप्शन पर क्लिक करें जिसमें लिखा है कि "आई कंफर्म दैट द एबव इन्फॉर्मेशन इज एक्यूरेट"

स्टेप 4: ड्रॉप डाउन मीनू में उपलब्ध ऑप्शन की लिस्ट से उचित आइटेंडिटी प्रूफ का चयन करें।

स्टेप 5: सिलेक्टेड आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट अपलोड करें (फाइल का साइज 2 एमबी से कम हो और JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में होनी चाहिए)।

स्टेप 6: इसके बाद उस एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट का चयन करें जिसे आप प्रदान करना चाहते हैं।

स्टेप 7: एड्रेस डॉक्यूमेंट अपलोड करें (फाइल का साइज 2 एमबी से कम हो और JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में होनी चाहिए)।

स्टेप 8: सभी डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद फॉर्मेट को पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।

आधार कार्ड क्या है?

आधार कार्ड एक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है।

आधार कार्ड में पहचान प्रमाण के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड पहचान प्रमाण के लिए दस्तावेजों में पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो पहचान पत्र शामिल है।

Advertisement

आधार कार्ड में पते के प्रमाण के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

पते के प्रमाण के लिए दस्तावेजों में यूटिलिटी बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड या सरकारी आवास योजनाओं के आधिकारिक दस्तावेज हैं।

आधार कार्ड में आयु प्रमाण के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या SSLC प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल जन्म तिथि अपडेट करने के लिए किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.