YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता

9 साल के एक YouTuber ने Views बढ़ाने के लिए कथित तौर पर पिता की कंपनी के क्रेडिट कार्ड से ₹1.13 करोड़ के Ads चला दिए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 सितंबर 2026 11:48 IST
ख़ास बातें
  • 9 साल के बच्चे ने YouTube Ads पर कथित तौर पर ₹1.13 करोड़ खर्च किए
  • शुरुआत में पिता ने उसे सिर्फ $20 का कैंपेन चलाना सिखाया
  • पिता की कंपनी की फाइनेंस टीम को खर्च का पता करीब तीन हफ्ते बाद चला

9 साल के YouTuber ने Views बढ़ाने के लिए कथित तौर पर ₹1.13 करोड़ खर्च किए

Photo Credit: AI Generated

9 साल का एक बच्चा अपने YouTube चैनल पर ज्यादा Views पाने के चक्कर में कथित तौर पर करीब $118,000 यानी लगभग ₹1.13 करोड़ के Ads चला बैठा। खास बात यह है कि इन Ads का पेमेंट उसके पिता की कंपनी के क्रेडिट कार्ड से हुआ। बच्चे के पिता डेव के मुताबिक, उन्होंने शुरुआत में बेटे को सिर्फ $20 का YouTube Ad Campaign चलाना सिखाया था, लेकिन इसके बाद बच्चे ने खुद कई कैंपेन चला दिए। करीब तीन हफ्ते तक चलता रहा यह खर्च तब सामने आया, जब कंपनी की Finance Team ने पिता को बुलाकर कार्ड से हुए खर्च का हिसाब दिखाया।

$20 से शुरू हुआ था पूरा मामला

बच्चे का नाम माइक है और वह Mighty Mike Plays नाम से YouTube चैनल चलाता है। चैनल पर वह Minecraft और Roblox के गेमप्ले वीडियो पोस्ट करता है। पिता के मुताबिक, व्यूज कम आने की वजह से माइक परेशान था। इसके बाद डेव ने उसे YouTube पर करीब $20 का छोटा Ad Campaign बनाकर दिखाया और बजट सेट करने से लेकर ऑडिएंस चुनने तक का प्रोसेस समझाया।

इसके बाद माइक ने खुद से दोबारा Ads चलाने शुरू कर दिए। पिता के मुताबिक, गूगल अकाउंट में उनकी कंपनी का क्रेडिट कार्ड पहले से सेव था। बच्चे ने शायद $20 को सिर्फ एक कैंपेन का बजट समझा और उसके बाद लगातार नए कैंपेन चलाता रहा। Creatordb के मुताबिक, करीब तीन हफ्तों में इन Ads पर कुल खर्च लगभग $118,000 तक पहुंच गया, जो करीब 1.13 करोड़ रुपये होते हैं।

कंपनी की फाइनेंस टीम ने बताया खर्च

डेव ने अपने बेटे के YouTube चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी तब हुई, जब ऑफिस में मैनेजर, कॉर्पोरेट स्टाफ और फाइनेंस टीम ने उन्हें बुलाया। वहां उन्हें पिछले करीब तीन हफ्तों के Ad खर्च का हिसाब दिखाया गया, जिसमें कंपनी के कार्ड से $118,000 खर्च होने की बात सामने आई। पिता के मुताबिक, इन Ads से कुछ वीडियो को करीब 2 लाख Views तक मिले। हालांकि, इस खर्च से कितने नए सब्सक्राइबर्स आए या इससे चैनल को कितनी कमाई हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

मामला सामने आने के बाद परिवार ने सेव किए गए पेमेंट डिटेल्स हटाने, खर्च पर लिमिट लगाने और पैरेंटल कंट्रोल्स यूज करने की बात कही है। चैनल को कुछ समय के लिए रोकने पर भी विचार किया जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.