Lenovo Smart Display 7, Smart Bulb और Smart Camera भारत में लॉन्च

Lenovo Smart Display 7 की स्क्रीन 14,999 रुपये वाले स्मार्ट डिस्प्ले से छोटी है। स्पीकर को स्क्रीन के नीचे जगह मिली है। यह प्रोडक्ट लेनोवो डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट, क्रोमा और लेनोवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2019 17:38 IST
ख़ास बातें
  • ऑलवेज ऑन माइक्रोफोन की मदद से गूगल असिस्टेंट को वॉयस कमांड देना संभव
  • Lenovo स्मार्ट बल्ब और स्मार्ट कैमरा की कीमत ऐलान अभी नहीं
  • लेनोवो स्मार्ट डिस्प्ले 7 में 7 इंच की स्क्रीन है
पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप और कंप्यूटर प्रोडक्ट्स बनाने के लिए मशहूर Lenovo ने इन दिनों स्मार्ट डिवाइस सेगमेंट को गंभीरता से ले रही है। चीन की इस कंपनी ने भारतीय मार्केट में तीन नए होम प्रोडक्ट्स Lenovo Smart Display 7, Lenovo Smart Bulb और Lenovo Smart Camera को लॉन्च किया है। लेनोवो स्मार्ट डिस्प्ले 7 की कीमत 8,999 रुपये है। बाकी दो प्रोडक्ट की कीमतों और उपलब्धता के बारे में जानकारी आने वाले हफ्तों में दी जाएगी। तीनों ही प्रोडक्ट स्मार्ट होम कनेक्टिविटी और रिमोट फंक्शनालिटी के लिए गूगल असिस्टेंट को इस्तेमाल में लाता है।

नई सीरीज का पहला प्रोडक्ट लेनोवो स्मार्ट डिस्प्ले 7 है। यह कंपनी के डिस्प्ले से लैस स्मार्ट स्पीकर्स रेंज का प्रोडक्ट है। इसका दाम 8,999 रुपये है। स्मार्ट डिस्प्ले 7 को मार्केट में लेनोवो स्मार्ट क्लॉक और लेनोवो स्मार्ट डिस्प्ले के बीच जगह मिली है। डिवाइस में 7 इंच का डिस्प्ले है और विजुअल क्यूज के लिए यह गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। यूज़र्स ऑलवेज ऑन माइक्रोफोन की मदद से गूगल असिस्टेंट को वॉयस कमांड दे पाएंगे।

गूगल असिस्टेंट की मदद से स्मार्ट डिस्प्ले सिर्फ वॉयस रिस्पॉन्स ही नहीं देता है। जरूरी जानकारियों को स्क्रीन पर भी दिखाता है। जैसे कि म्यूजिक एलबम आर्ट, नेविगेशन और मैप्स, मौसम और न्यूज। Lenovo Smart Display 7 की स्क्रीन 14,999 रुपये वाले स्मार्ट डिस्प्ले से छोटी है। स्पीकर को स्क्रीन के नीचे जगह मिली है। यह प्रोडक्ट लेनोवो डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट, क्रोमा और लेनोवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स में उपलब्ध होगा।

Lenovo ने स्मार्ट बल्ब और स्मार्ट कैमरा भी लॉन्च किया है। ये दोनों ही प्रोडक्ट गूगल असिस्टेंट को इस्तेमाल में लाते हैं। स्मार्ट बल्ब को वॉयस या रिमोट्ली के जरिए गूगल असिस्टेंट व अमेज़न एलेक्सा के ज़रिए कंट्रोल किया जा सकेगा। यूज़र्स इसमें ब्राइटनेस, कलर और टैंप्रेचर को नियंत्रित कर पाएंगे। स्मार्ट कैमरा प्रोडक्ट वाइड फील्ड ऑफ व्यू कैमरे के साथ आता है। दोनों की प्रोडक्ट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी बाद में दी जाएगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Model

Smart Display 7

Touchpad

हां

Display included

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  3. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  6. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  7. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  8. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  9. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  10. Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.