गर्मी में फ्रिज से जुड़ी ये 6 गलतियां आपकी जेब पर भारी पड़ती हैं

हर 5 मिनट में फ्रिज खोलकर देखने से कूलिंग बाहर निकलती है और कंप्रेसर को बार-बार चालू होना पड़ता है। इससे फ्रिज ज्यादा बिजली खपत करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • हर 5 मिनट में फ्रिज खोलकर देखने से कूलिंग बाहर निकलती है
  • अगर फ्रिज के पीछे की साइड में हवा का स्पेस नहीं मिलेगा, तो ओवरहीटिंग होगी
  • डिफ्रॉस्ट नहीं किया तो बर्फ की मोटी परत बन जाएगी और एफिशिएंसी घटेगी

अगर फ्रिज की पीछे की साइड में हवा का स्पेस नहीं मिलेगा, तो ओवरहीटिंग हो सकती है

Photo Credit: LG

गर्मी शुरू होते ही फ्रिज का काम डबल हो जाता है - ठंडा पानी, आइसक्रीम, बचा खाना, सब कुछ इसी पर टिका होता है। लेकिन कई बार फ्रिज को लेकर हम ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं जो धीरे-धीरे बिजली के बिल को बढ़ा देती हैं और फ्रिज की परफॉर्मेंस भी डाउन हो जाती है। सोचिए, अगर थोड़ी सी सावधानी से जेब भी बचे और फ्रिज भी लंबे समय तक टिके तो इससे अच्छी बात और क्या होगी।

तो आइए जानते हैं वो 6 कॉमन गलतियां जो हम में से कई लोग गर्मियों में रोज कर रहे हैं और जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ रहा है।
 

1. बार-बार फ्रिज खोलना

हर 5 मिनट में फ्रिज खोलकर देखने से कूलिंग बाहर निकलती है और कंप्रेसर को बार-बार चालू होना पड़ता है। इससे फ्रिज ज्यादा बिजली खपत करता है।
 

2. गरम खाना सीधे फ्रिज में रखना

ताजा पका खाना जब बिना ठंडा किए फ्रिज में रखा जाता है, तो अंदर का टेम्परेचर बढ़ जाता है। फिर फ्रिज को डबल मेहनत करनी पड़ती है ठंडा करने में।
 

3. फ्रिज को दीवार से सटाकर रखना

अगर फ्रिज की पीछे की साइड में हवा का स्पेस नहीं मिलेगा, तो हीट बाहर नहीं निकल पाएगी। नतीजा? ओवरहीटिंग और ज्यादा बिजली खर्च।
Advertisement
 

4. जरूरत से ज्यादा भर देना

अगर फ्रिज पूरा ठूंस दिया गया है, तो एयर सर्कुलेशन नहीं हो पाएगा। इससे कूलिंग का असर घटेगा और बिल बढ़ेगा।
 

5. रबर गास्केट की अनदेखी

फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद हो रहा है या नहीं, ये रबर की सील तय करती है। अगर ये ढीली हो गई है तो कूलिंग लगातार बाहर जाएगी और फिर बढ़ेगा बिजली का बिल।
 

6. टाइम पर डिफ्रॉस्ट न करना

अगर आपके पास सिंगल डोर डाइरेक्ट कूलिंग वाला फ्रिज है और आप रेगुलर डिफ्रॉस्ट नहीं कर रहे, तो बर्फ की मोटी परत बन जाती है, जो फ्रिज की एफिशिएंसी घटा देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Refridgerator, fridge
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.