2023 Hero Xtreme 160R 4V स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, बाइक में मिलेगी फोन की जानकारी

Hero Xtreme 160R 4V में ब्लूटूथ सपोर्ट वाली LCD डिस्प्ले दी गई है जो कि कॉल और नोटिफिकेशंस का अलर्ट प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2023 12:06 IST
ख़ास बातें
  • 2023 Xtreme 160R 4V में 163cc का सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • Hero Xtreme 160R 4V में ब्लूटूथ सपोर्ट वाली LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • 2023 Xtreme 160R 4V की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,27,300 रुपये है।

2023 Hero Xtreme 160R 4V में 163cc का इंजन है।

Photo Credit: Hero MotoCorp

Hero MotoCorp ने बाजार में Xtreme 160R 4V का रिफ्रेश्ड वर्जन लॉन्च कर दिया है। हीरो की इस नेक्ड मोटरसाइकिल में 163cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि, डिजाइन के मामले में Xtreme 160R काफी हद तक पिछले वाले मॉडल जैसी ही लगती है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। 2023 वर्जन में परफॉर्मेंस और हैंडलिंग के मामले में सुधार किए गए हैं। यहां हम आपको 2023 Xtreme 160R 4V के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


2023 Xtreme 160R 4V की कीमत


2023 Xtreme 160R 4V की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,27,300 रुपये है, कनेक्टेड की कीमत 1,32,800 रुपये है, वहीं टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1,36,500 रुपये है। अपग्रेड Xtreme 160R पिछले वाले मॉडल से लगभग 8,000 रुपये महंगी है, क्योंकि पहले वाले की एक्स शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये है। नई बाइक तीन वेरिएंट्स और 3 कलर स्कीम में उपलब्ध होगी। इस बाइक के लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं और डिलीवरी जुलाई, 2023 के दूसरे हफ्ते में शुरू होंगी।


2023 Xtreme 160R 4V के स्मार्ट फीचर्स


Hero Xtreme 160R 4V में ब्लूटूथ सपोर्ट वाली LCD डिस्प्ले दी गई है जो कि कॉल और नोटिफिकेशंस का अलर्ट प्रदान करती है। यानी कि बाइक चलाते वक्त आपको फोन चेक करने की जरूरत नहीं और अपडेट्स बाइक की डिस्प्ले पर ही मिल जाएंगे। डिस्प्ले की ब्राइटनेस को भी अपने हिसाब से एडजेस्ट किया जा सकता है। 

हीरो कनेक्ट 2.0 के तहत इस बाइक में मिलते हैं ऐसे शानदार फीचर्स
Advertisement
सेफ्टी के लिहाज से यह बाइक इग्निशन अलर्ट, पैनिक अलर्ट(SOS), एक्सीडेंटल/क्रैश अलर्ट, फॉल/टोपल अलर्ट और ओवर स्पीड अलर्ट प्रदान करती है। सिक्योरिटी के लिए थेफ्ट अलर्ट, बैटरी रिमूवल अलर्ट, जियोफैंस अलर्ट और रिमोट इम्मोबिलाइजेशन अलर्ट दिया गया है। मैप्स के जरिए नेविगेशन, ट्रैक माय व्हीकल और शेयर लोकेशन का फीचर मिलता है। व्हीकल हेल्थ के लिए व्हीकल डायग्नोस्टिक और मालफंक्शन अलर्ट मिलता है। इसके साथ ही ट्रिप्स की डिटेल्स भी मिलती हैं।


2023 Xtreme 160R 4V का इंजन और पावर


Advertisement
2023 Xtreme 160R 4V में 163 cc का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूलर 4 वेल्व पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 8,500rpm पर 16.6 hp की पावर और 6,500rpm पर 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन नए 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें दिए गए 4-वेल्व सेटअप Xtreme 160R को बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करने में मदद करते हैं। स्टैंडर्ड और कनेक्टेड वेरिएंट का वजन 144 किलो है, वहीं प्रो वेरिएंट का वजन 145 किलो है। इस बाइक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 12 लीटर है। इसके अलावा बाइक के साथ सिंगल सीट, फोन माउंट, बार और मिरर्स जैसी एक्सेसरीज भी हैं। बाइक में रिडिजाइन फुल एलईडी हेडलाइट दी गई है। नया स्विचगियर दिया गया है जो कि पहले वाले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.