सिंगल चार्ज में 1100km चलने वाली Huawei की ‘Aito M5’ कार की डिलीवरी शुरू, Tesla को टक्कर

यह कार बिजली और ईंधन दोनों पर चलती है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मार्च 2022 11:42 IST
ख़ास बातें
  • Aito M5 की चीन में कीमत 249,800 युआन (30,39,951 रुपये) से शुरू होती है
  • इसके फ्लैगशिप वेरिएंट के दाम 319,800 युआन (38,91,818 रुपये) से शुरू हैं
  • कार की प्री-बुकिंग 25 फरवरी से शुरू हुई थी

हुवावे ने हाल ही में Aito M5 का डिलिवरी इवेंट आयोजित किया। Aito M5 एक मीडियम साइज वाली SUV है।

पिछले साल दिसंबर में हमने आपको बताया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों से उबरते हुए चीनी टेक दिग्‍गज हुवावे (Huawei) इंडस्‍ट्री में फ‍िर से रफ्तार पकड़ रही है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वीकल (EV) की मैन्‍युफैक्‍चरिंग के लिए पार्टनरशिप की थी और SERES के साथ मिलकर एक कार पर काम शुरू किया था। इस कार का नाम Aito M5 है, जो Huawei के HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम वाली पहली कार है। यह कार बिजली और ईंधन दोनों पर चलती है। हमने आपको बताया था कि Aito M5 की पहली डिलि‍वरी साल 2022 में शुरू होगी। इसी सिलसिले में हुवावे ने Aito M5 का डिलिवरी इवेंट हाल में आयोजित किया। Aito M5 एक मीडियम साइज वाली SUV है। 

Aito M5 की चीन में कीमत 249,800 युआन (30,39,951 रुपये) से शुरू होती है और इसके फ्लैगशिप वेरिएंट के दाम 319,800 युआन (38,91,818 रुपये) से शुरू होते हैं। कार की प्री-बुकिंग 25 फरवरी से शुरू हुई थी, जिसने महज 4 दिनों में 6500 यूनिट्स के आंकड़े को पार कर लिया। प्री-बुकिंग के लिहाज से यह काफी अच्‍छा नंबर है।  

हुवावे का कहना है कि ड्राइविंग रेंज और पीक पावर ऑफर करने के मामले में Aito M5 टेस्‍ला के मॉडल Y से बेस्‍ट है। हुवावे अपने दम पर कार नहीं बनाती है, लेकिन कार मेकर्स को टेक्निक देती है। हुवावे के मुताबिक, इससे ऑटोनॉमस गाड़‍ियों के डिवेलपमेंट में तेजी आएगी। 

इस स्मार्ट कार में 1.5T फोर-सिलेंडर रेंज एक्सटेंडर है, जिसे रेंज एक्सटेंशन सिस्टम के लिए डिजाइन किया गया है। इसका कंप्रेशन रेश्‍यो 15:1 और हाई थर्मल एफ‍िशिएंसी 41 फीसदी है। Aito M5 को लेकर दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 1100 किलोमीटर से अधिक चल सकती है।
Advertisement

बात करें परफॉर्मेंस की, तो Aito M5 फोर-वील-ड्राइव परफॉर्मेंस वर्जन और फोर-वील-ड्राइव फ्लैगशिप मॉडल फ्रंट एक्सल पर एसिंक्रोनस एसी मोटर और रियर एक्सल पर एक स्थायी मैग्‍नेट सिंक्रोनस मोटर से लैस है। इसका एक्‍सीलरेशन टाइम 4.4 सेकंड है।
Advertisement

AITO M5 को 6 कलर ऑप्‍शंस- सिरेमिक वाइट, पाइन फ्रॉस्ट ग्रीन, आइस क्रिस्टल ग्रे, गिल्ट ब्लैक, मिहाई ब्लू और एज़्योर ब्लू में लाया गया है। साथ में तीन इंटीरियर ऑप्‍शन- आइवरी वाइट, पोलर नाइट ब्लैक और एगेट ब्राउन भी शामिल हैं। चीन में तो इसकी डिलिवरी शुरू हो गई है। ग्‍लोबल मार्केट्स में यह कब तक आएगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.