जमीन खरीदने से पहले ऐसे चेक करें बेचने वाला उसका मालिक है या नहीं, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अगर आप भी जमीन खरीदने का सोच रहे हैं तो पूरी सावधानी के साथ किसी व्यक्ति से जमीन खरीदनी चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मार्च 2025 11:11 IST
ख़ास बातें
  • आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका अपना एक घर हो।
  • जमीन खरीदने का सोच रहे हैं तो पूरी सावधानी के जमीन खरीदनी चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश सरकार की https://bor.up.nic.in/ वेबसाइट पर जाना है।

जमीन खरीदते वक्त सावधान रहना चाहिए।

Photo Credit: Unsplash/Destiny Ayodele

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका अपना एक घर हो। आम आदमी अपनी जीवन भर की कमाई जमीन या घर खरीदने में लगा देता है, वहीं अधिकतर तो लोन पर घर या जमीन खरीदते हैं। अगर आप भी जमीन खरीदने का सोच रहे हैं तो पूरी सावधानी के साथ किसी व्यक्ति से जमीन खरीदनी चाहिए। आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं, जहां लोगों के साथ जमीन की खरीदारी में धोखा हो जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे चेक करें कि जिस व्यक्ति से जमीन खरीद रहे हैं, जमीन उसी व्यक्ति के नाम पर है।


जमीन खरीदने से पहले ऐसे करें चेक


अगर आप उत्तर प्रदेश में जमीन खरीदने का विचार कर रहे हैं और आप यह चेक करना चाहते हैं कि जो व्यक्ति आपको जमीन बेच रहा है उसके नाम पर वह जमीन है भी या नहीं तो इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश सरकार की https://bor.up.nic.in/ वेबसाइट पर जाना है।
आपको नीचे बाईं ओर नजर आ रहे हमारी सेवाएं के नीचे सबसे पहले नजर आ रहे विकल्प "भूलेख(खतौनी)" पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको एक दूसरे पेज पर निर्देशित कर दिया जाएगा।

"भूलेख(खतौनी)" पर क्लिक करने के बाद आपको "रियल टाइम खतौनी की नकल देखें" विकल्प नजर आएगा। अब आपको आगे की ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पर क्लिक करना है।
"रियल टाइम खतौनी की नकल देखें" विकल्प पर क्लिक करने के बाद वेबसाइट पर आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। उस कैप्चा को दर्ज करने के बाद आपको सब्मिट पर क्लिक करना है, जिसके बाद आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे।
अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल गया है, जहां आपको सबसे पहले "जनपद" का चयन करना है। उसके बाद आपको "तहसील" का चयन करना है। तीसरे नंबर पर आपको "ग्राम" का चयन करना है।
अब आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां पर आप "खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें", "खाता संख्या द्वारा खोजें", "खातेदार के नाम द्वारा खोजें", "भूमिश्रेणी द्वारा खोजें" और "नामांतरण दिनांक से खोजें" विकल्प का चयन कर सकते हैं।
अब अगले पेज पर आपको सबसे पहले जो भी जानकारी जैसे कि "नाम" को दर्ज करना है और उसके बाद "खोजें" पर क्लिक करना है। फिर उससे संबंधित विकल्प नीचे नजर आएंगे। उसमें आपको अपने संबंधित विकल्प पर क्लिक करना है और "उद्धरण देखें" पर क्लिक करना है।
फिर आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा को दर्ज करना होगा। उसके बाद आपको उस जमीन से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर मिल जाएगी। जिसमें वह जमीन कितनी है, किसके नाम पर है, उसमें किस-किस का मालिकाना हक आदि जैसी जानकारी भी शामिल होगी।



-------------



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.