PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नौकरी पेशा का प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट मैनेज करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026 10:03 IST
ख़ास बातें
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नौकरी पेशा का PF अकाउंट मैनेज करता है।
  • प्रोविडेंट फंड (PF) एक बचत योजना है।
  • PF से रिटायरमेंट के समय ब्याज के साथ एकमुश्त राशि मिलती है।

PF एक बचत योजना है।

Photo Credit: Pexels/Sanket Mishra

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नौकरी पेशा का प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट मैनेज करता है। यह एक बचत योजना है, जिसमें कर्मचारी के वेतन से हर महीने एक निश्चित राशि जमा होती है और उतनी ही राशि नियोक्ता की ओर से जमा की जाती है। सरकार की यह योजना रिटायरमेंट के समय ब्याज के साथ एकमुश्त राशि और पेंशन की सुविधा प्रदान करती है। हालांकि, पीएफ का पैसा निकालने के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। जैसे कि अगर आपने हाल ही में नौकरी छोड़ी है और पैसा निकालना चाहते हैं या फिर दूसरे नियोक्ता के अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो उसके लिए आपकी EPF एग्जिट तारीख अपडेट होना जरूरी है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको न तो नियोक्ता से संपर्क करना है और न ही ईपीएफ दफ्तर के चक्कर काटने हैं। जी हां आप घर बैठे खुद ही EPFO के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी एग्जिट तारीख को अपडेट कर सकते हैं। यह काफी आसान प्रक्रिया है और अगर आपकी ज्वाइनिंग तारीख सही है तो आप कुछ ही मिनटों में अपनी एग्डिट तारीख को अपडेट कर सकते हैं।

पीएफ में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट:

1: सबसे पहले आपको ईपीएफ मेंबर पोर्टल पर जाना है।

2: उसके बाद आपको अपने यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा का उपयोग करके लॉग इन करना है।

3: अब आपको मैनेज पर क्लिक करना है और उसके बाद मार्क एग्जिट पर क्लिक करना है।

Advertisement

4: यहां पर आपको अपने पुराने और वर्तमान एंप्लॉयर अकाउंट की लिस्ट नजर आएगी।

5: अब आपको उस एंप्लॉयर का चयन करना है, जहां से आपने नौकरी छोड़ी है।

6: उस पीएफ अकाउंट का चयन करना है, जिसकी एग्जिट तारीख आप अपडेट करना चाहते हैं।

Advertisement

7: अब आपको एग्जिट की तारीख और एग्जिट की वजह आदि जैसी दर्ज करनी है।

8: अपने आधार से लिंक ओटीपी से वेरिफाई करना है और सबमिट करना है।

इसके बाद आपके पीएफ अकाउंट में आपकी एग्जिट की तारीख तुरंत अपडेट हो जाएगी।

Advertisement

एग्जिट तारीख क्यों है जरूरी:
आपकी ईपीएफ की एग्जिट तारीख ईपीएफओ के रिकॉर्ड में आपका आधिकारिक लास्ट वर्किंग डे ​​है। इसके बिना आप अपना पीएफ किसी नए नियोक्ता को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं। आप ऑनलाइन पीएफ नहीं निकाल सकते हैं। आप पेंशन बेनिफिट के लिए क्लैम नहीं कर सकते हैं। अपना पुराना पीएफ अकाउंट नहीं बंद कर सकते हैं। आपको बता दें कि पहले सिर्फ नियोक्ता ही यह जानकारी अपडेट कर सकते थे, जिसके चलते कई बार देरी हो जाती थी। अब इसे कर्मचारी खुद UAN पोर्टल पर जाकर अपडेट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.