फ्री में अपडेट हो रहा आधार कार्ड, घर बैठे करने का ये है पूरा तरीका, सिर्फ 14 सितंबर तक है समय

आधार एक 12 डिजिट का यूनिक आइडेंटिफिटिकेशन नंबर है जो कि इनकम टैक्स दाखिल करने, स्कूल/कॉलेज में एडमिशन लेने और ट्रैवल आदि के लिए उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2024 10:32 IST
ख़ास बातें
  • सरकार अपने नागरिकों को आधार कार्ड को अपडेट करने की सलाह दे रही है।
  • आधार अपडेट की फ्री सुविधा 14 सितंबर, 2024 तक उपलब्ध है।
  • आधार अपडेट के लिए लॉग इन करके यूआईडीएआई वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आधार कार्ड फ्री में अपडेट हो रहा है।

Photo Credit: Pexels/Mary Taylor

देश की सरकार अपने नागरिकों को हर 10 साल में अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए कह रही है। इसके लिए 14 सितंबर, 2024 तक फ्री अपडेट सर्विस उपलब्ध है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बीते साल में कई बार इस समय सीमा को बढ़ाया है, लेकिन आगे विस्तार होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

आधार एक 12 डिजिट का यूनिक आइडेंटिफिटिकेशन नंबर है जो कि कई कार्यों जैसे कि इनकम टैक्स दाखिल करने, स्कूल/कॉलेज में एडमिशन लेने और ट्रैवल आदि के लिए उपयोग किया जाता है। रेगुलर तौर पर अपडेट जानकारी की वैधता और सटीकता प्रदान करते हैं, जो कि सरकारी सर्विस तक पहुंचने और फ्रॉड को रोकने के लिए जरूरी है। 


आधार कार्ड की जानकारी कैसे करें अपडेट 


नागरिक अपने आधार नंबर और वन-टाइम पासवर्ड के साथ लॉग इन करके यूआईडीएआई वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) के माध्यम से अपनी आधार जानकारी को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
 


सबसे पहले यूजर्स को UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) पर जाना है। 
Advertisement
 


उसके बाद 12 अंकों के आधार नंबर इस्तेमाल करके लॉगिन करना है। 
Advertisement
 


उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करना है।
Advertisement
 


अपनी प्रोफाइल में अपनी मौजूदा पहचान और पते के जानकारी को रिव्यू करना है। 
Advertisement
 


अगर अपडेट की जरूरत है, तो ड्रॉप-डाउन मीनू से जरूरी डॉक्यूमेंट टाइप का चयन करना है। 
 


असली डॉक्यूमेंट की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड (जेपीईजी, पीएनजी, या पीडीएफ प्रारूप, 2 एमबी से कम) करनी है। 
 


अपनी अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करनी है। अपनी अपडेट को चेक करने के लिए प्रदान किया गया सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) को नोट कर लीजिए। 
 


यह फ्री अपडेट सर्विस 14 सितंबर, 2024 तक जारी रहेगी।  समय सीमा के बाद अपडेट के लिए स्टैंडर्ड चार्ज 50 रुपये लगेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
  4. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.