यूट्यूब शॉर्ट्स की स्क्रॉलिंग से हैं परेशान तो ऐसे करें बंद, ये तरीका आएगा काम

YouTube मोबाइल ऐप पर लगातार शॉर्ट वीडियो स्क्रॉल करने दिक्कत को दूर करने समाधान प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 मई 2026 10:45 IST
ख़ास बातें
  • YouTube ऐप पर शॉर्ट वीडियो स्क्रॉल करने की दिक्कत को दूर करता है।
  • एंड्रॉयड, आईफोन यूजर्स शॉर्ट वीडियो फीड टाइमर 0 मिनट पर सेट कर सकते हैं।
  • इससे ऐप इंटरफेस से मेन शॉर्ट वीडियो फीड अपने आप बंद हो जाएगा।

YouTube वीडियो प्लेटफॉर्म है, जहां शॉर्ट वीडियो की सुविधा मिलती है।

Photo Credit: Unsplash/NordWood Themes

YouTube मोबाइल ऐप पर लगातार शॉर्ट वीडियो स्क्रॉल करने दिक्कत को दूर करने समाधान प्रदान करता है। अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स शॉर्ट वीडियो फीड टाइमर को जीरो मिनट पर सेट कर सकते हैं, जिससे ऐप इंटरफेस से मेन शॉर्ट वीडियो फीड अपने आप बंद हो जाएगा। यह फीचर यूट्यूब के टाइम मैनेजमेंट टूल में आता है और यह दुनिया भर में रोल आउट हो रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि शॉर्ट वीडियो पूरी तरह से गायब नहीं होंगे और सर्च रिजल्ट, सब्सक्रिप्शन फीड या शेयर हुए लिंक में नजर आ सकते हैं। इस अपडेट से स्क्रॉलिंग की दिक्कत दूर हो जाएगी, जिससे कई यूजर्स को परेशानी होती है। यह नया ऑप्शन यूजर्स को स्क्रीन टाइम कम करने और फोकस करने या यूट्यूब ऐप को शॉर्ट वीडियो रिकमेंडेशन से बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इस फीचर के जरिए माता-पिता को यह कंट्रोल भी मिल जाएगा कि उनके बच्चे शॉर्ट वीडियो देखने में कितना समय खराब करते हैं। यह फीचर फिलहाल YouTube मोबाइल ऐप ही उपलब्ध है। आइए फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एंड्रॉइड और आईफोन पर यूट्यूब शॉर्ट्स कैसे करें बंद:

Advertisement
  • सबसे पहले अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन या आईफोन पर यूट्यूब ऐप खोलना है।
  • स्क्रीन के ऊपरी या निचले दाएं कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
  • उसके बाद सेटिंग्स में जाना है और टाइम मैनेजमेंट ऑप्शन का चयन करना है।
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करना है और जब तक आपको डेली लिमिट्स सेक्शन न मिल जाए।
  • फिर आपको शॉर्ट्स फीड लिमिट टॉगल नजर आएगा।
  • इस फीचर को चालू करना है और टाइमर को जीरो मिनट पर सेट कर सकते हैं।
  • एक बार ऑन होने पर यूट्यूब शॉर्ट्स फीड को तुरंत रोक देगा और ऐप से शॉर्ट्स को लगातार स्क्रॉल करने का अनुभव हटा देगा।
  • होमपेज पर शॉर्ट्स के सुझाव भी ऐप से गायब हो सकते हैं।
  • शॉर्ट्स की लिमिट को जीरो मिनट पर सेट करने के बाद आप यूट्यूब ऐप पर शॉर्ट्स को लगातार स्क्रॉल नहीं कर पाएंगे।
  • शॉर्ट्स अभी भी सर्च रिजल्ट, सब्सक्रिप्शन फीड और फ्रेंड्स द्वारा भेजे शेयर किए गए लिंक में नजर आ सकते हैं।
  • यूजर्सता व्यक्तिगत शॉर्ट्स को सीधे खोलकर भी देखना जारी रख सकते हैं।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.