WhatsApp पर आने वाले विज्ञापन से हो गए हैं परेशान तो ऐसे करें बंद

टेक्नोलॉजी के इस दौर में शॉपिंग भी ऑनलाइन हो गई है और कंपनियां ऑनलाइन विज्ञापन दिखाकर ग्राहकों को अपडेट करती रहती हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मार्च 2026 15:40 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर विज्ञापन से संबंधित अपडेट्स आने लग जाते हैं।
  • WhatsApp पर विज्ञापन अपडेट्स से छुटकारा मिल सकता है।
  • WhatsApp पर किसी भी कंपनी के विज्ञापन अपडेट को रोक सकते हैं।

WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।

Photo Credit: Pexels/Anton

टेक्नोलॉजी के इस दौर में शॉपिंग भी ऑनलाइन हो गई है और कंपनियां ऑनलाइन विज्ञापन दिखाकर ग्राहकों को अपडेट करती रहती हैं। अगर आपने कभी किसी वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदारी की होगी तो उसके बाद देखा होगा कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर भी उसी से संबंधित अपडेट्स आने लग जाते हैं। अगर आप वॉट्सऐप पर आने वाले इस तरह के विज्ञापन अपडेट्स से परेशान हो गए हैं तो इससे छुटकारा पाने का आसान तरीका है। यहां हम आपको वॉट्सऐप पर आने वाले कई कंपनियों के विज्ञापन अपडेट्स को रोकने के तरीके के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

WhatsApp पर आने वाले विज्ञापन अपडेट्स को कैसे रोकें:

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन को खोलना है और उसके बाद WhatsApp की ऐप पर जाना है। अब आपको WhatsApp पर उस कंपनी की चैट पर जाना है, जिसके विज्ञापन अपडेट को आप रोकना चाहते हैं।

आप WhatsApp पर किसी भी कंपनी के विज्ञापन अपडेट को रोक सकते हैं और या फिर चैट को पूरी तरह से ब्लॉक कर सकते हैं। आपको WhatsApp पर उस कंपनी की चैट पर जाने के बाद किसी भी विज्ञापन पर जाना है।

Advertisement

विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद आपको i आइकन पर क्लिक करना है। i आइकन पर क्लिक करने के बाद Interested और Not Interested के विकल्प पर नजर आएंगे।

Advertisement

अगर आपको विज्ञापन पसंद हैं तो आप Interested  पर क्लिक कर सकते हैं और अगर आपको विज्ञापन पसंद नहीं हैं तो आप Not Interested के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। Not Interested विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके फोन की स्क्रीन पर दो ऑप्शन नजर आएंगे।

Advertisement

पहला "स्टॉप ऑफर्स एंड अनाउंसमेंट" ऑप्शन और दूसरा उस कंपनी को ब्लॉक करने का ऑप्शन होगा। अगर आप सिर्फ कंपनी के ऑफर्स के अपडेट को बंद नहीं करना चाहते हैं तो उस पर क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा उस कंपनी को पूरी तरह से अपने वॉट्सऐप पर ब्लॉक भी कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.