आईफोन और एंड्रॉइड फोन पर WhatsApp अकाउंट के बीच कैसे करें स्विच, ये है आसान तरीका

WhatsApp पर अगर आप एक से ज्यादा अकाउंट उपयोग करना चाहते हैं तो यह काफी आसान है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मई 2026 12:34 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का भारत में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।
  • WhatsApp पर एक डिवाइस पर एक साथ दो अकाउंट उपयोग कर सकते हैं।
  • WhatsApp ऑडियो वीडियो कॉलिंग के साथ मीडिया साझा करने की सुविधा देता है।

वॉट्सऐप पर एक साथ दो अकाउंट उपयोग हो सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Dima Solomin

WhatsApp पर अगर आप एक से ज्यादा अकाउंट उपयोग करना चाहते हैं तो यह काफी आसान है। WhatsApp ने पहले एंड्रॉयड फोन पर अकाउंट के बीच स्विच करने की सुविधा प्रदान की थी और बाद में आईफोन पर भी एक से ज्यादा अकाउंट मैनेज करना आसान बनाया था। यूजर्स दोनों प्लेटफॉर्म पर मल्टी-अकाउंट सपोर्ट उपलब्ध होने के चलते एक ही ऐप में ही दो अकाउंट ऐड कर सकते हैं और उनके बीच स्विच कर सकते हैं। यूजर्स अलग फोन नंबर, सिम या किसी अन्य डिवाइस से लिंक अकाउंट ऐड कर सकते हैं और लॉग आउट किए बिना ही अकाउंट स्विच कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आईफोन पर WhatsApp अकाउंट कैसे करें स्विच


सबसे पहले आपको अपने iPhone पर WhatsApp खोलना है और सेटिंग्स टैब पर टैप करना है।
अपने प्रोफाइल नाम के साइड में नीचे की ओर वाले शेवरॉन आइकन पर टैप करके अपने अकाउंट देखना है।
इसके बाद दूसरा अकाउंट का चयन करना है और उस पर स्विच करना है।
अगर आप दूसरा अकाउंट ऐड नहीं कर पा रहे हैं तो पहले अपने iPhone को रीस्टार्ट करके देख सकते हैं।
अगर इसके बाद भी दिक्कत ठीक नहीं होती है तो कनेक्शन को रीफ्रेश करने के लिए वाई-फाई और मोबाइल डाटा के बीच स्विच कर सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि आपके फोन पर WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए।
दूसरा अकाउंट ऐड करने के लिए सेटिंग्स खोलनी है और अपने नाम के बगल में प्लस आइकन पर टैप करना है और ऐड अकाउंट का चयन करना है। फिर नियम और शर्तें स्वीकार करनी है और अपना नंबर दर्ज करना है और वेरिफाई करना है और फिर अपना प्रोफाइल सेट अप करना है।

Android फोन पर WhatsApp अकाउंट कैसे करें स्विच


सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन पर WhatsApp खोलना है और मोर ऑप्शन पर टैप करना है जो कि थ्री वर्टिकल डॉट के तौर पर नजर आता है।
अपने दो WhatsApp अकाउंट के बीच स्विच करने के लिए स्विच अकाउंट पर टैप करना है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि WhatsApp एक डिवाइस पर अधिकतम दो अकाउंट की सुविधा देता है।
आपको उस अकाउंट से भी मैसेज मिलते रहेंगे जिसका आप उपयोग नहीं कर रहे हैं, लेकिन मैसेज पढ़ने या कॉल डिटेल देखने के लिए आपको उस अकाउंट पर स्विच करना होगा।
अगर आप दूसरा अकाउंट ऐड नहीं कर पा रहे हैं तो सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन को रीस्टार्ट करना है।
अगर उसके बाद भी दिक्कत नहीं ठीक होती है तो वाई-फाई और मोबाइल डाटा के बीच स्विच कर सकते हैं।
इसके अलावा आपको यह देखा है कि आपके फोन पर WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.