Messenger पर कर पाएंगे सीक्रेट बातचीत, Facebook तक को नहीं लगेगी भनक, जानें कैसे

Meta अपने Messenger ऐप पर कई सुविधाएं प्रदान करता है, जिससे यूजर्स का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 08:53 IST
ख़ास बातें
  • Messenger ऐप पर प्राइवेट बातचीत करने के लिए सीक्रेट कन्वर्सेशन मिलता है।
  • Messenger में सीक्रेट कन्वर्सेशन एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होता है।
  • सीक्रेट कन्वर्सेशन मैसेज सिर्फ आपके और सामने वाले यूजर के लिए होता है।

मैसेंजर ऐप चेट करने की सुविधा प्रदान करता है।

Photo Credit: Pexels/Brian Ramirez

Meta अपने Messenger ऐप पर कई सुविधाएं प्रदान करता है, जिससे यूजर्स का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। कंपनी लगातार प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स शामिल करती रहती है। आज हम एक ऐसे ही शानदार फीचर सीक्रेट कन्वर्सेशन की बात कर रहे हैं। इस फीचर के जरिए फेसबुक मैसेंजर पर यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ प्राइवेट बातचीत कर सकते हैं, जिसके बारे में किसी को भी पता नहीं चलता है। यहां हम आपको सीक्रेट कन्वर्सेशन फीचर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

सीक्रेट कन्वर्सेशन
Messenger में सीक्रेट कन्वर्सेशन एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होता है। इसका मतलब है कि मैसेज सिर्फ आपके और सामने वाले यूजर के लिए होता है। यह किसी और के लिए यहां तक कि मैसेंजर के लिए भी नहीं होता है। ध्यान ध्यान देने वाली बात यह है कि आप जिस व्यक्ति को मैसेज कर रहे हैं, वह बातचीत को किसी दूसरे के साथ प्रत्यक्ष रूप से या स्क्रीनशॉट आदि के जरिए साझा न करता हो। सीक्रेट कन्वर्सेशन में आपके और दूसरे व्यक्ति के पास एक डिवाइस की होती है, जिसका उपयोग करके यह वेरिफाई किया जा सकता है कि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं। आप बातचीत से मैसेज को गायब करने के लिए टाइमर भी सेट कर सकते हैं।

आपको बता दें कि सीक्रेट कन्वर्सेशन फिलहाल सिर्फ आईफोन और एंड्रॉयड के लिए Messenger ऐप में उपलब्ध हैं। वर्तमान में इसे डेस्कटॉप या ब्राउजर पर उपयोग नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यह फेसबुक चैट या मैसेंजर डॉट कॉम पर नजर नहीं आता है। इसके अलावा यह सिर्फ उसी डिवाइस पर नजर आता है, जिससे आपने कन्वर्सेशन शुरू की थी और उस डिवाइस पर जिस पर रिसिवर व्यक्ति को मैसेज मिल रहे हैं।

Messenger पर सीक्रेट कन्वर्सेशन कैसे करें उपयोग

  • सबसे पहले आपको अपने फोन या टैबलेट में Messenger ऐप खोलना होगा।
  • फिर उसके बाद आपको Messenger ऐप में होम आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको '+' आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • अब ऊपर दाईं ओर नजर आ रहे 'लॉक' आइकन पर टैप करना है।
  • अब आप उस कॉन्टैक्ट का चयन कर सकते हैं जिसे आप मैसेज करना चाहते हैं।
  • अगर आप चाहते हैं तो टेक्स्ट बॉक्स में दिए गए क्लॉक आइकन पर टैप कर सकते हैं और मैसेज डिसअपीयर के लिए टाइमर सेट कर सकते हैं।

Advertisement

सीक्रेट कन्वर्सेशन कैसे सुरक्षित होता है।

फेसबुक Messenger में सीक्रेट कन्वर्सेशन एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होता है।

सीक्रेट कन्वर्सेशन में मैसेज कौन देख सकता है?

सीक्रेट कन्वर्सेशन में मैसेज सिर्फ आपके और सामने वाले यूजर के लिए होता है।

Messenger ऐप पर गुप्त बातचीत कैसे कर सकते हैं?

Meta अपने Messenger ऐप पर एक प्राइवेट बातचीत करने के लिए सीक्रेट कन्वर्सेशन फीचर प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.