Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड

अगर आप किसी को ईमेल भेजना चाहते हैं तो एक सही ईमेल लिखने ही काफी नहीं होता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2026 15:59 IST
ख़ास बातें
  • ईमेल को सही समय पर भेजना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है।
  • ईमेल शेड्यूल फीचर ऑटोमैटिकली ईमेल सेंड करता है।
  • ईमेल शेड्यूल फीचर ऑनलाइन न होने पर भी काम करता है।

Gmail मुफ्त में ईमेल भेजने की सुविधा प्रदान करता है।

Photo Credit: Gmail

अगर आप किसी को ईमेल भेजना चाहते हैं तो एक सही ईमेल लिखने ही काफी नहीं होता है। जी हां ईमेल को सही समय पर भेजना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि उचित समय होने पर प्राप्तकर्ता उस ईमेल को पढ़ पाएगा। अगर सही समय पर ईमेल नहीं भेजा गया तो वह सिर्फ इनबॉक्स में जाकर ही रह जाएगा। इस स्थिति से बचाव के लिए हम जीमेल में मौजूद ईमेल शेड्यूल फीचर की बात कर रहे हैं, जिससे आप कभी भी ईमेल भेज पाएंगे और उस वक्त आपको जीमेल पर एक्टिव रहने की भी जरूरत नहीं है। यह फीचर यूजर्स को ईमेल लिखे की सुविधा देता है और आपके काम न करने पर उसे सेंड करने की सुविधा प्रदान करता है। आइए जीमेल के शेड्यूल ईमेल फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ईमेल कैसे करें शेड्यूल
सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में Gmail खोलना है और टॉप में बाई ओर कॉर्नर में कंपोज पर क्लिक करना है और अपना ईमेल लिखना है।

हिडन मीनू करें सर्च:
अपनी कम्पोजिशन विंडो के नीचे बाईं ओर देखना है। ब्लू सेंड बटन के ठीक बगल में स्मॉल डाउन एरो पर क्लिक करना है।

शेड्यूल सेंड पर क्लिक करना है और अपनी पसंद की तारीख और समय का चयन करना है। जब आप ईमेल शेड्यूल करते हैं, तो उस समय आप जिस टाइमजोन में होते हैं, उसी के अनुसार आपका ईमेल अपने आप भेजा जाएगा।

शेड्यूल ईमेल कैसे देखें:
अपने इनबॉक्स के बाएं मीनू पैनल में शेड्यूल फोल्डर पर क्लिक करना है।

Advertisement

जिस ईमेल में आप बदलाव करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करना है और फिर मैसेज के टॉप में दाईं ओर कॉर्नर में कैंसिल सेंड पर क्लिक करना है।

ईमेल कैसे करें रीशेड्यूल
सबसे पहले ईमेल में बदलाव करना है। फिर सेंड के बगल में मौजूद डाउन ऐरो पर दोबारा क्लिक करना है और शेड्यूल सेंड पर क्लिक करना है। उसके बाद नए समय का चयन करना है। Gmail पर आप किसी भी समय ज्यादा से ज्यादा 100 शेड्यूल किए गए ईमेल क्यू में रख सकते हैं।

शेड्यूल ईमेल कैसे करें कैंसिल:
इसके लिए आपको बाईं ओर मौजूद साइडबार में शेड्यूल फोल्डर पर जाना है और ऊपर दाईं ओर कैंसिल सेंड पर क्लिक करना है। कैंसिल करने पर ईमेल गायब नहीं होगा। यह अपने-आप एक सामान्य ड्राफ्ट में बदल जाएगा, जिससे आपका लिखा हुआ टेक्स्ट न खो जाए।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: How to Schedule Email, Gmail, Tech Guide, Tech Tips, How to

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.