मोबाइल डाटा हो जाता है जल्दी खत्म? ऐसे करें बचत और लंबे समय तक कर पाएंगे उपयोग

अगर आपका मोबाइल डाटा जल्दी खत्म हो जाता है तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 नवंबर 2025 11:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन में ज्यादा डाटा खपत करने वाले ऐप्स को कंट्रोल करना चाहिए।
  • जरूरत न होने पर मोबाइल डाटा बंद रखना चाहिए।
  • घर या ऑफिस में वाई-फाई का उपयोग करना चाहिए।

जरूरत न होने पर मोबाइल डाटा बंद रखना चाहिए।

Photo Credit: Unsplash/Frederik Lipfert

अगर आपका मोबाइल डाटा जल्दी खत्म हो जाता है तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए जिससे आप अपने मोबाइल डाटा को लंबे समय तक उपयोग कर पाएंगे। मोबाइल डाटा की खपत को कम करने के लिए घर पर, ऑफिस या पब्लिक स्पेस जहां वाई-फाई उपलब्ध हो, वहां वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करना चाहिए। यहां हम आपको मोबाइल डाटा की खपत कम करने और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बेस्ट तरीके बता रहे हैं।

जरूरत न होने पर मोबाइल डाटा बंद रखना चाहिए। जब आप एक्टिव तौर पर इंटरनेट का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो मोबाइल डेटा बंद रख सकते हैं। वाई-फाई से कनेक्ट होने पर म्यूजिक, वीडियो या पॉडकास्ट डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे आप ऑफलाइन होने पर उनका उपयोग कर सकते हैं।


मोबाइल डाटा की बचत के लिए ये टिप्स करें फॉलो

  • डाटा उपयोग को मॉनिटर करें: सबसे ज्यादा डाटा उपयोग करने वाले ऐप्स को चेक करने के लिए अपने फोन की डाटा उपयोग सेटिंग देखें। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों में इसे ट्रैक करने के लिए बिल्ट-इन टूल मिलते हैं।
  • बैकग्राउंड डाटा कंट्रोल करें: आपको अपने फोन की सेटिंग में जाकर ऐप्स को बैकग्राउंड में डाटा उपयोग करने से रोकना है। एंड्रॉयड पर डाटा सेवर ऑन कर सकते हैं। वहीं आईओएस पर नॉन एसेंशियल ऐप्स के लिए बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश को ऑफ कर सकते हैं।
  • लो स्ट्रीमिंग क्वालिटी पर कंटेंट देखें: यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और अमेजन जैसे ऐप्स में वीडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग क्वालिटी को लो पर करके देखें। जैसे कि मोबाइल डाटा उपयोग करते हुए यूट्यूब को 480p या उससे कम पर सेट कर सकते हैं।
  • ऑटो-डाउनलोड करें ऑफ: वॉट्सऐप, गूगल फोटोज या ऐप स्टोर/गूगल प्ले स्टोर जैसे ऐप्स में ऐप अपडेट, फोटो या वीडियो के लिए ऑटो-डाउनलोड को बंद रखें। गैर जरूरी डाटा खपत को रोकने के लिए इंस्टाग्राम, एक्स या फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप्स पर वीडियो के लिए ऑटो-प्ले को बंद रख सकते हैं।
  • डाटा सेविंग ऐप या ब्राउजर करें उपयोग: गूगल क्रॉम या ऑपेरा जैसे ऐप्स में डाटा कंप्रेशन मोड होते हैं जो ब्राउज करते हुए डाटा उपयोग कम करते हैं। वहीं मोबाइल डाटा बंद होने पर ऑटोमैटिक बैकअप या सिंकिंग जैसे कि गूगल ड्राइव या आईक्लाउड को रोक सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.