Gmail में आने वाले अंजान ईमेल से कैसे पाएं छुटकारा, ऐसे कर पाएंगे मैनेज

Gmail का उपयोग पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल ईमेल के लिए होता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026 15:33 IST
ख़ास बातें
  • Gmail ईमेल स्पैम लगता है तो उसे स्पैम के तौर पर मार्क कर सकते हैं।
  • Gmail में ईमेल स्पैम लगता है, तो उसे स्पैम के तौर पर अनमार्क कर सकते हैं।
  • Gmail का उपयोग पर्सनल और प्रोफेशनल कार्यों के लिए होता है।

Gmail लोकप्रिय ईमेल सर्विस है।

Photo Credit: Unsplash/Rubaitul Azad

Gmail भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाली ईमेल सर्विस है। इसका उपयोग पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल ईमेल के लिए होता है। हालांकि, कई जगहों पर सर्विस के लिए अपनी ईमेल आईडी दर्ज करने के चलते आपका ईमेल बहुत से लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसे में यह संभावना बनी रहती है कि कोई भी आपको ईमेल कर सकता है। अगर आप अंजान संपर्कों से आने वाले ईमेल से परेशान हो गए हैं तो आप उन्हें स्पैम के तौर पर मार्क कर सकते हैं और आसानी से मैनेज कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ईमेल को स्पैम के तौर पर कैसे करें मार्क:


अगर आपको कोई ईमेल स्पैम लगता है, तो उसे स्पैम के तौर पर मार्क कर सकते हैं। आप उस ईमेल को अनमार्क भी कर सकते हैं। ईमेल को स्पैम के तौर पर मार्क या अनमार्क करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • अपने कंप्यूटर पर जीमेल खोलना है।
  • एक या ज्यादा ईमेल का चयन करना है।
  • सबसे पहले रिपोर्ट स्पैम पर क्लिक करना है।
  • किसी मैसेज को स्पैम में जाने से रोकने के लिए आपको क्या करना है:
  • सेंडर को अपने कॉन्टैक्ट में ऐड करना है। ऐड हो जाने पर, फिर मूव पर जाना है या कॉन्टैक्ट इंपोर्ट करना है।
  • इन मैसेज को फिल्टर करना है। अपने ईमेल फिल्टर करने के लिए क्रिएट रूल्स पर जाना है।

किसी कॉन्टैक्ट से स्पैम ईमेल आए तो क्या करें:

  • अगर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से कोई आपको स्पैम ईमेल भेजता है तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।
  • आपको इस प्रकार के ईमेल का जवाब नहीं देना है।
  • ईमेल की रिपोर्ट करने के लिए स्पैम अलर्ट में "मैसेज लुक्स सस्पिसियज" पर क्लिक करना है।
  • इस एक्शन से Gmail टीम को जांच के लिए एक रिपोर्ट भेजी जाएगी। आपको इस कॉन्टैक्ट से ईमेल मिलते रहेंगे।
  • अपने कॉन्टैक्ट को किसी अन्य अन्य के जरिए बताएं कि उनका ईमेल अकाउंट हैक हो सकता है।

Advertisement

अंजान सेंडर से ईमेल कैसे करें ब्लॉक:

  • सबसे पहले आपको Gmail खोलना है।
  • सेंडर का मैसेज खोलना है।
  • ऊपर दाईं ओर रिप्लाई के बगल में मोर पर क्लिक करना है और सेंडर को ब्लॉक करना है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.