GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान

जीएसटी ने कई केंद्रीय और राज्य टैक्स को आसान बनाकर एक सिंगल टैक्स सिस्टम से बदल दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 10:45 IST
ख़ास बातें
  • भारत में GST एक यूनिफाइड इंडायरेक्ट टैक्स सिस्टम है।
  • भारत में GST को 2017 में लागू किया गया था।
  • GST पोर्टल जीएसटी से संबंधित सभी सर्विस प्रदान करता है।

GST एक यूनिफाइड इंडायरेक्ट टैक्स सिस्टम है।

Photo Credit: Pexels/KATRIN BOLOVTSOVA

भारत में GST एक यूनिफाइड इंडायरेक्ट टैक्स सिस्टम है। जीएसटी ने कई केंद्रीय और राज्य टैक्स को आसान बनाकर एक सिंगल टैक्स सिस्टम से बदल दिया गया है। 2017 में लागू किया यह टैक्स सिस्टम काफी सरल है। अब GST पोर्टल जीएसटी से संबंधित सभी सर्विस प्रदान करता है। इस सरकारी प्लेटफॉर्म पर रिटर्न दाखिल करने, टैक्स पेमेंट, रिफंड और शिकायतों की जा सकती हैं। यह एक सिंगल विंडो है जो कि टैक्सपेयर, प्रोफेशनल और बिजनेसत समेत ग्राहकों के एक बड़े वर्ग के लिए जीएसटी सेक्शन की सुविधा प्रदान करता है। आज हम आपको GST पोर्टल में लॉग इन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

GST पोर्टल बिजनेस और ग्राहकों को सीधे आधिकारियों से बात करने और कागजी कार्रवाई कम करने की सुविधा प्रदान करता है। इसका उपयोग GST अधिकारियों से संपर्क करने के साथ-साथ और रिकॉर्ड रखने में भी किया जाता है। डिजिटल सिस्टम होने के चलते गलती कम होने की संभावना रहती है और बिजनेस अपने टैक्स संबंधित कार्यों को ऑनलाइन मैनेज करने के साथ कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप अपने GST पोर्टल लॉगिन क्रेडेंशियल भूल गए हैं तो लॉगिन पेज पर फॉर्गेट यूजरनेम या फॉर्गेट पासवर्ड ऑप्शन का चयन करना है, जिसके बाद आपको यह जानकारी वापस मिल जाएगी। हालांकि, इसके लिए आपको प्रोविजनल आईडी, जीएसटीआईएन या यूआईएन दर्ज करना होगा। फिर पोर्टल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस पर ओटीपी के जरिए यूजर्स को वेरिफाई करेगा। फिर क्रेडेंशियल रीसेट किए जा सकते हैं और यूजर दोबारा लॉगिन कर सकता है।

GST पोर्टल पर ऑनलाइन कैसे करें लॉग इन:

  • सबसे पहले आपको https://www.gst.gov.in पर क्लिक करके GST की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर उसके बाद आपको होमपेज के ऊपरी दाएं कॉर्नर में स्थित लॉग इन बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज करनी है।
  • फिर आपको स्क्रीन पर नजर आने वाला कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको लॉग इन पर क्लिक करना है और फिर उसके बाद आपको GST डैशबोर्ड पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।

अगर आप फर्स्ट टाइम यूजर्स हैं तो आपको यह प्रक्रिया दोहरानी है:

  • सबसे पहले आपको GST की आधिकारिक वेबसाइट खोलना है।
  • फिर आपको रजिस्टर बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी है।
  • अब आपको अपने रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल पर भेजे गए अस्थायी यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करना है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि पहली बार लॉग इन करने पर आपको अपना पासवर्ड बदलने के लिए कहा जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.