WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी

मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी अपने यूजर्स को कई सिक्योरिटी फीचर्स प्रदान करती है, जिससे डाटा चोरी होने का खतरा नहीं रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2026 13:21 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।
  • WhatsApp अपने यूजर्स को कई सिक्योरिटी फीचर्स प्रदान करता है।
  • WhatsApp अपनी चैट को दूसरे से छिपाने की सुविधा प्रदान करता है।

WhatsApp पर चैट लॉक करने की सुविधा मिलती है।

Photo Credit: Unsplash/Dimitri Karastelev

WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी अपने यूजर्स को कई सिक्योरिटी फीचर्स प्रदान करती है, जिससे डाटा चोरी होने का खतरा नहीं रहता है। आज हम एक ऐसे ही फीचर चैट लॉक के बारे में बात कर रहे हैं जो कि यूजर्स को अपनी चैट को दूसरे से छिपाने की सुविधा प्रदान करता है। अगर आप अपनी  बातचीत को दूसरों को दिखाना नहीं चाहते तो आप उन्हें लॉक करके एक अलग फोल्डर में ले जा सकते हैं। आपको बता दें कि लॉक हुई ये चैट आपकी प्राइमरी चैट लिस्ट में नजर नहीं आती है, वहीं जब तक आप अनलॉक नहीं करते हैं तो तब तक छिपी रहती है। लॉक हुई चैट खोलने के लिए आपको अपने फोन का पासकोड, फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या एक प्राइवेट कोड चाहिए होता है, उसके बाद ही उस चैट का एक्सेस हो पाता है। आपको बता दें कि नोटिफिकेशन भी प्राइवेट रहता है, जिसमें सिर्फ सामान्य अलर्ट मिलता है और सेंडर या मैसेज का खुलासा नहीं होता है। आइए WhatsApp चैट को आसानी से लॉक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

चैट लॉक ऑन या ऑफ कैसे करें

  • आप किसी भी चैट के लिए चैट लॉक ऑन या ऑफ कर सकते हैं, जिसमें ग्रुप चैट से लेकर म्यूट चैट भी शामिल हैं। अगर आपके डिवाइस पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन नहीं है तो चैट को लॉक करने से पहले आपको इसे ऑन करना होगा।
  • सबसे पहले आपको फोन में वॉट्सऐप खोलना  होगा।
  • फिर उसके बाद चैट पर राइट क्लिक करना है।
  • लॉक चैट और अनलॉक चैट पर क्लिक करना है।
  • वेब पर लॉक हुई चैट खोलने के लिए आपको पहले अपने डिवाइस पर एक सीक्रेट कोड बनाना होगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि लॉक हुई चैट में मौजूद कॉन्टैक्ट से आने वाली कॉल को ब्लॉक नहीं किया जा सकता है। अगर आप WhatsApp का बैकअप लेकर उसे नए फोन पर रीस्टोर करते हैं तो भी आपकी लॉक हुई चैट लॉक ही रहेगी। अपनी लॉक हुई चैट देखने के लिए आपको पहले डिवाइस वेरिफिकेशन सेटअप करना होगा। लॉक हुई चैट देखने के लिए आपको चैट लॉक खोलना है। आप अपन लॉक किए गए चैट फोल्डर को भी छिपा सकते हैं, जिससे यह सिर्फ सीक्रेट कोड दर्ज करने पर ही नजर आएगी।

सीक्रेट कोड कैसे बनाएं
आप अपनी चैट को सीक्रेट कोड से लॉक कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह आपके फोन के पासकोड से अलग होता है। हालांकि, आपको एंड्रॉयड या आईफोन पर अपना खुद का सीक्रेट कोड बनाना चाहिए।
सीक्रेट कोड से लॉक हुई चैट देखने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • सबसे पहले आपको लॉक चैट पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको अपना सीक्रेट कोड दर्ज करना है।
  • फिर आपको कंटीन्यू पर क्लिक करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.