Virtual Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस ने मांगा तो वर्चुअल कॉपी से होगा काम, फोन में ऐसे करें सेव

सरकारी ऐप्स Digilocker और NextGenmParivahan में आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी रख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 08:27 IST
ख़ास बातें
  • सरकारी ऐप्स फोन में ड्राइविंग लाइसेंस रखने की सुविधा देती हैं।
  • Digilocker ऐप में ड्राइविंग लाइसेंस की वर्चुअल कॉपी रखी जा सकती है।
  • NextGenmParivahan में ड्राइविंग लाइसेंस की वर्चुअल कॉपी रख सकते हैं।

पुलिस के मांगे जाने पर फोन से ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया जा सकता है।

Photo Credit: Pexels/112 Uttar Pradesh

देश में कार, बाइक या स्कूटी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। डिजिटल पेमेंट के इस दौर में लोग अक्सर पर्स/वॉलेट रखना भूल जाते हैं। अगर ऐसी स्थिति में रास्ते में ट्रैफिल पुलिस ने रोककर ड्राइविंग लाइसेंस मांग लिया तो क्या होगा? जी हां बेशक आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, लेकिन आप उस वक्त नहीं दिखा पाए तो आपका चालान हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए बचने के लिए भी टेक्नोलॉजी मौजूद है। जी हां आप ड्राइविंग लाइसेंस की वर्चुअल कॉपी अपने फोन में रख सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

वर्चु्अल ड्राइविंग लाइसेंस
ड्राइविंग लाइसेंस की वर्चुअल कॉपी आप अपने फोन में आसानी से रख सकते हैं। इसके लिए आप दो सरकारी ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनको कानूनी रूप से माना भी जाता है। पहला ऐप Digilocker और दूसरा ऐप NextGenmParivahan है। इन ऐप्स में ड्राइविंग लाइसेंस को रखने से आपको यह डर नहीं रहेगा कि कहीं ड्राइविंग लाइसेंस तो घर पर नहीं छूट गया है। ध्यान रहे कि इन ऐप्स के अलावा अगर आपने फोन में लाइसेंस की फोटो या पीडीएफ रखा होगा तो ट्रैफिक पुलिस उसे मान्य नहीं मानेगी।

आइए विस्तार से जानते हैं कि इन ऐप्स में एक बार वर्चुअल कॉपी रखने के बाद आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में अगर आप वॉलेट घर पर भूल भी गए हैं तो डर नहीं रहेगा कि ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो क्या होगा।

Digilocker पर ड्राइविंग लाइसेंस कैसे रखें
फोन में Digilocker ऐप पर जाएं या फोन ऐप स्टोर/गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है।
ऐप पर आधार कार्ड या मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करना है।
फिर सर्च में मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज टाइप करना है और सर्च करना है, फिर उस पर क्लिक करना है।
मौजूदा विकल्पों के बीच से ड्राइविंग लाइसेंस का चयन करना है।
अब ड्राइविंग ड्राइसेंस का नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना है।
फिर गेट डॉक्यूमेंट पर क्लिक करना है।
उसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस ऐप में फेच होकर इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में पहुंच जाएगा।
ऐप में जाकर आप बिना इंटरनेट के भी पुलिस या अन्य किसी के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस मांगे जाने पर आसानी से दिखा सकते हैं।

NextGenmParivahan पर ड्राइविंग लाइसेंस कैसे रखें
सबसे पहले फोन में NextGenmParivahan ऐप खोलना है या ऐप स्टोर/गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है।
उसके बाद ऐप में अकाउंट बनाना है और मोबाइल नंबर को पंजीकृत करना है फिर आपको मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी के जरिए ऐप में लॉगिन करना है।
अब आपको ऐप में होमपेज पर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस के विकल्प पर क्लिक करना है।
फिर सर्च बार में अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना है।
सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सर्च बट पर टैप करना है, उसके बाद स्क्रीन पर ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी नजर आएगी।
फिर जानकारी के नीचे दिए गए ऐड टू डैशबोर्ड या क्रिएट वर्चु्अल डीएल के विकल्प पर क्लिक करना है।
फिर फोन पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है।
जब वेरिफिकेशन हो जाएगा तो उसके बाद आपका वर्चुअल डीएल जनरेट हो जाएगा और ऐप के डैशबोर्ड में रहेगा।
अब आप बिना इंटरनेट के भी NextGenmParivahan में डैशबोर्ड सेक्शन पर जाकर वर्चुअल डीएल को दिखा सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.