iPhone की बैटरी चलेगी पूरा दिन! बस बदल दें ये सेटिंग

हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने iPhone की बैटरी को कई घंटे तक बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2025 13:12 IST
ख़ास बातें
  • iPhone की बैटरी को आप बहुत आसानी से लम्बी बढ़ा सकते हैं।
  • इसके लिए iPhone में कुछ छोटी-छोटी सेटिंग्स को बदलना होगा।
  • विजेट्स, वॉलपेपर, मोशन सेटिंग्स आदि को बदल कर बढ़ा सकते हैं बैटरी लाइफ।

iPhone में कुछ छोटी-छोटी सेटिंग्स को बदल कर बैटरी लाइफ को बढ़ाया जा सकता है।

Photo Credit: iStock

iPhone यूजर्स को अक्सर शिकायत करते देखा गया है कि फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। हालांकि Apple की लेटेस्ट सीरीज में हर बार दावा किया जाता है कि पहले से बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी। फिर भी कुछ हैवी यूजर्स के लिए आईफोन की बैटरी कम पड़ जाती है। आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने iPhone की बैटरी को कई घंटे तक बढ़ा सकते हैं। 

iPhone की बैटरी ऐसे बढ़ाएं
iPhone की बैटरी को आप बहुत आसानी से लम्बी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने iPhone में कुछ छोटी-छोटी सेटिंग्स को बदलना होगा। आईफोन में विजेट्स, वॉलपेपर, मोशन सेटिंग्स आदि को चेंज करके बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। 

मोशन वॉलपेपर को बंद कर दें
जब भी आपको लगे की आपके आईफोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, या दिनभर के लिए नहीं चल पा रही है तो मोशन वॉलपेपर या मूविंग वॉलपेपर को हटा दें। इसकी जगह आप कोई फोटो या स्टिल वॉलपेपर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बैटरी की खपत को कम करता है। 

अनचाहे विजेट्स बंद कर दें
कई बार आपके फोन में लॉक स्क्रीन पर कुछ ऐसे विजेट्स एक्टिव रहते हैं जो आपके लिए जरूरी भी नहीं होते। ऐसे विजेट्स आपके आईफोन की बैटरी का इस्तेमाल करते रहते हैं। इसलिए गैर-जरूरी विजेट्स को बंद कर दें। 

डिवाइस एनिमेशन बंद कर दें
आजकल के स्मार्टफोन्स में कंपनियां तरह-तरह के लुभावने एनिमेशन डालती हैं जो बहुत आकर्षक लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके डिवाइस में चल रहे ये एनिमेशन और तरह-तरह के मोशन लगातार बैटरी की खपत करते रहते हैं। इसलिए आप सेटिंग्स में जाकर इन्हें बंद कर सकते हैं जिससे काफी बैटरी की बचत होगी। इसके लिए आपको Settings में जाना होगा, फिर Accessiblity में जाकर Motion वाले ऑप्शन में जाएँ और यहां Reduce Motion को ऑन कर दें। 

Advertisement

लोकेशन सर्विस बंद कर दें
आजकल के स्मार्टफोन्स में लगभग हरेक ऐप आपके डिवाइस के लोकेशन को मांगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं लोकेशन और जीपीएस सर्विसेज आपके फोन की बैटरी की सबसे ज्यादा खपत करने वाले ऐप्स में से हैं। ऐसे में जब जूरूरी न हो तो लोकेशन को ऑफ कर दें। इससे आपके आईफोन की बैटरी लाइफ कई गुना बढ़ जाएगी। 

इस तरह से ये आसान से स्टेप्स अपनाकर आप अपने आईफोन की बैटरी लाइफ को एक दिन या उससे भी अधिक तक चला सकते हैं। साथ ही जब डिवाइस में बैटरी साइकिल कम हो जाते हैं तो बैटरी की ऑवरऑल लाइफ भी बढ़ जाती है जिससे बैटरी लम्बे समय तक सही से काम करती रहती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.