PAN 2.0: QR कोड वाला पैन कार्ड पाने के लिए ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन, ये है पूरा प्रोसेस

अगर आप PAN 2.0 प्राप्त करना चाहते हैं तो सिर्फ 50 रुपये में क्यूआर कोड वाला एक रिप्रिंट कार्ड पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2024 14:26 IST
ख़ास बातें
  • सिर्फ 50 रुपये में क्यूआर कोड वाला PAN 2.0 रिप्रिंट कार्ड पा सकते हैं।
  • PAN कार्ड इलेक्ट्रॉनिक तौर पर रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजा जाएगा
  • प्रोटीन और UTIITSL से क्यूआर कोड वाले PAN कार्ड का अनुरोध कर सकते हैं।

PAN 2.0 के रिप्रिंट के लिए ऑनलाइन अनुरोध कर सकते हैं।

Photo Credit: Gadgets 360 Hindi

अगर आप PAN 2.0 प्राप्त करना चाहते हैं तो सिर्फ 50 रुपये में क्यूआर कोड वाला एक रिप्रिंट कार्ड पा सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर नए कार्ड डिलीवर करेगा। यूजर्स रिप्रिंट का अनुरोध करने से पहले बिना किसी चार्ज के इनकम टैक्स रिकॉर्ड में अपनी PAN जानकारी अपडेट कर सकते हैं। 

किसी भी जरूरी सुधार को पूरा करने के बाद क्यूआर कोड के साथ अपडेटेड PAN कार्ड इलेक्ट्रॉनिक तौर पर रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजा जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बीते कुछ सालों से क्यूआर कोड के साथ पैन कार्ड जारी कर रहा है, लेकिन अगर आपका पैन कार्ड इससे पहले जारी किया गया था, तो आप क्यूआर कोड के साथ रिप्रिंट के लिए अनुरोध कर सकते हैं। 

रिप्रिंट का अनुरोध करने से पहले अपने PAN कार्ड जारी करने वाले ऑथोरिटी को चेक करना जरूरी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने PAN से संबंधित सर्विस के लिए दो ऑर्गेनाइजेशन प्रोटीन (जिसे पहले NSDL ई-गवर्नेंस के नाम से जाना जाता था) और यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड (UTIITSL) को शामिल किया है। आप अपने पैन कार्ड के पीछे जारी करने वाली एजेंसी के बारे में जान सकते हैं, जिससे आप यह जान पाएंगे कि आपको रिप्रिंट के लिए कहां अनुरोध करना है।


क्यूआर कोड के साथ PAN कार्ड रिप्रिंट कैसे करें


Advertisement
यहां प्रोटीन (जिसे पहले NSDL के नाम से जाना जाता था) ऑनलाइन पोर्टल के जरिए PAN कार्ड रिप्रिंट पाने की प्रकिया कुछ इस प्रकार है: 

-सबसे पहले आपको https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना है।
Advertisement
-अब अगला पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपना पैन, आधार और जन्म तिथि दर्ज करनी है। बॉक्स का चयन करना है और 'सबमिट' पर प्रेस करना है। 
-सबमिट करने पर अगले पेज पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी मास्क्ड डिटेल्स को वेरिफाई करना है। अब उस तरीके का चयन करें, जहां आप ओटीपी प्राप्त करना चाहते हैं, जिसमें मोबाइल, ईमेल या दोनों शामिल हैं। डिस्पैच के लिए -रजिस्टर्ड कम्युनिकेशन एड्रेस की पुष्टि करें और 'जनरेट ओटीपी' का चयन करें।
-जनरेट होने के 10 मिनट के अंदर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करें और इसे वैलिडेट करें।
Advertisement
-वैलिडेशन होने के बाद पेमेंट के लिए आगे बढ़ें। क्यूआर-कोडेड पैन कार्ड रिप्रिंट का चार्ज 50 रुपये है। सर्विस टर्म्स को स्वीकार करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-अगले पेज पर 50 रुपये का भुगतान करें। बाद में जनरेटेड हुई एक्नॉलेजमेंट रिसिप्ट को सेव करें, क्योंकि 24 घंटे के बाद एनएसडीएल की वेबसाइट से इसके जरिए ई-पैन डाउनलोड किया जा सकता है।
-फिजिकल पैन कार्ड आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज दिया जाएगा, जिसे आने में आमतौर पर 15 से 20 दिनों का समय लगता है। 


Advertisement
UTIITSL से क्यूआर कोड के साथ PAN कार्ड रिप्रिंट कैसें करें 


क्यूआर कोड वाले PAN कार्ड रिप्रिंट पाने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें:

-सबसे पहले आपको ऑफिशियल UTIITSL पोर्टल https://www.pan.utiitsl.com/reprint.html पर जाना है।
-यहां पर आपको 'रीप्रिंट पैन कार्ड' का चयन करना है।
-चयन करने पर आपको एक नए पेज पर रिडायरेक्ट कर किया जाएगा। 
-यहां पर आपको अपना पैन नंबर, जन्मतिथि और डिस्प्ले पर नजर आ रहे कैप्चा कोड समेत जरूरी जानकारी दर्ज करनी है, उसके बाद सबमिट पर प्रेस करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.