Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आधार कार्ड का मजबूत और टिकाउ वर्जन Aadhaar PVC Card है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 फरवरी 2026 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Aadhaar PVC कार्ड UIDAI द्वारा आधार कार्ड का मजबूत और टिकाऊ वर्जन है।
  • Aadhaar PVC Card का साइज क्रेडिट कार्ड जैसा है।
  • Aadhaar PVC Card में एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स शामिल हैं।

आधार कार्ड का उपयोग पहचान वेरिफिकेशन के लिए होता है।

Photo Credit: Gadgets 360

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आधार कार्ड का मजबूत और टिकाउ वर्जन Aadhaar PVC Card है। यह क्रेडिट कार्ड के साइज में आता है, जिसमें एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स शामिल हैं। इसे UIDAI वेबसाइट या m-Aadhaar ऐप के जरिए 75 रुपये में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। यह आपके आधार पत्र या ई-आधार के समान ही जानकारी प्रदान करता है। यह भारत में पहचान प्रमाणीकरण के लिए पूरी तरह से मान्य है। इसमें होलोग्राम और माइक्रो टेक्स्ट जैसे एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स हैं जो कि इसे कागज के प्रिंटआउट से ज्यादा भरोसेमंद बनाते हैं। आइए Aadhaar PVC कार्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है Aadhaar PVC कार्ड?


Aadhaar PVC कार्ड आधार कार्ड का एक छोटा और ज्यादा मजबूत वर्जन है। यह ई-आधार और कागज के आधार कार्ड के जैसा ही काम करता है। आधार कार्ड एनरोलमेंट या अपडेट के बाद आधार नंबर यूजर्स को जारी किया गया लैमिनेटेड पेपर बेस्ड डॉक्यूमेंट है। आधार पीवीसी कार्ड पीवीसी बेस्ड मजबूत और आसानी से ले जाने लायक कार्ड है जिसमें कई सिक्योरिटी फीचर्स हैं। आधार पीवीसी कार्ड के जैसे ही काम करता है।

कैसे मिलेगा Aadhaar PVC कार्ड

  • Aadhaar कार्ड को आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए आपको UIDAI वेबसाइट या mAadhaar मोबाइल ऐप पर जाना है।
  • सबसे पहले आपको UIDAI पोर्टल uidai.gov.in पर जाना है और उसके बाद 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको आधार विवरण दर्ज करना है, फिर अपना आधार नंबर, वर्चुअल आईडी (VID) या एनरोलमेंट आईडी दर्ज करना है।
  • ऑथेंटिकेशन के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करना है।
  • फीस का भुगतान करना है, जिसमें आपको 50 से 75 रुपये का मामूली चार्ज (जीएसटी और स्पीड पोस्ट शुल्क सहित) देना होगा।
  • उसके बाद आपका कार्ड प्रिंट होगा और इंडिया पोस्ट स्पीड पोस्ट के जरिए 10-15 कार्य दिवसों के अंदर डिलीवर किया जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.