सरकारी योजना के लिए कैसे करें आवेदन, ऐसे लगाएं बेस्ट स्कीम का पता

सरकार अपने नागरिकों के भले के लिए लगातार नई-नई योजनाएं लाती रहती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मई 2026 10:08 IST
ख़ास बातें
  • अब आप बिना कई टैब खोले ही सरकारी स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आपको सभी स्कीम एक ही जगह पर देखने को मिलेंगी।
  • सरकार अपने नागरिकों के भले के लिए लगातार नई-नई योजनाएं लाती रहती है।

myScheme पोर्टल पर सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है।

Photo Credit: myScheme

सरकार अपने नागरिकों के भले के लिए लगातार नई-नई योजनाएं लाती रहती है। सरकार इनके लिए अच्छे से विज्ञापन भी देती है, लेकिन आज के समय में लोगों को कंफ्यूजन रहती है कि उन योजनाओं के बारे में कहां से पता चलेगा। योजनाओं की जानकारी मिलने के बाद उनके लिए आवेदन कैसे किया जाएगा यह भी बड़ा सवाल रहता है। सरकारी योजनाओं को खोजना बहुत मुश्किल भरा काम है। बहुत से विकल्प, नियम और बड़ी प्रक्रिया के चलते लोग आवेदन नहीं कर पाते हैं। अब सरकार अपने नागरिकों की मदद के लिए एक नया प्लेटफॉर्म लेकर आई है, जिसमें सभी योजनाओं की जानकारी एक साथ मिल सकती है। यह प्लेटफॉर्म स्मार्ट गाइड की तरह काम करता है। सिर्फ कुछ बेसिक जानकारी दर्ज करने के बाद आपको यह पता चल जाएगा कि आपके लिए कौन सी योजनाएं उचित हैं। साथ ही साथ आपको आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी पूरी जानकारी मिल जाएगी। आइए myScheme पोर्टल के जरिए सरकारी योजनाओं के बारे में पता लगाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अब आप बिना कई टैब खोले ही सरकारी स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आपको सभी स्कीम एक ही जगह पर देखने को मिलेंगी। सबसे पहले आपको अपना वेब ब्राउजर खोलें और myScheme सर्च करना है या फिर इस लिंक पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको "फाइंड स्कीम फॉर यू" बटन सर्च करना है और उसे प्रेस करना है। अपनी आयु, कैटेगरी,निवास स्थान आदि जैसी जानकारी दर्ज करनी है। फिर स्क्रीन पर दिए गए सवालों के जवाब देने के बाद "नेक्स्ट" बटन प्रेस करके अगले पेज पर जाना है। अब आपके जवाबों के आधार पर वेबसाइट आपको उन सरकारी स्कीम की लिस्ट दिखाएगी जो कि आपके लिए वैध हैं।

Advertisement

सरकारी योजना के लिए कैसे करें आवेदन:

सबसे पहले आपको myScheme पोर्टल पर जाना है और अपने लिए किसी स्कीम को खोजना है।
उसके बाद आपको जिस स्कीम में नामांकन करना है उस पर क्लिक करना है।
अब आप स्कीम के बारे में जानकारी, फायदे, पात्रता और अन्य जानकारी पा सकते हैं।
हर स्कीम में आपको ऐप्लिकेशन प्रोसेस टैब भी मिलेगा, जिसमें उस स्कीम के लिए आवेदन करने के स्टेप बाय स्टेप गाइड की जानकारी होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.