Google Contacts में अपने Contacts को ऐसे करें चुटकी में एडिट

Google Contacts में किसी कॉन्टेक्ट को डिलीट या एडिट आसानी से किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2024 19:21 IST
ख़ास बातें
  • Google Contacts आपको सभी कॉन्टेक्ट्स को मैनेज करने में मदद करता है।
  • नई जानकारी जोड़ना और अनचाहे कॉन्टेक्ट को लिस्ट से हटाना है आसान।
  • कॉन्टेक्ट लिस्ट को अपडेट रखता है फीचर।

Google यूजर्स के लिए अपने डिवाइस पर सेव किए गए Contacts को मैनेज करना बहुत आसान है।

Google यूजर्स के लिए अपने डिवाइस पर सेव किए गए कॉन्टेक्ट्स (Contacts) को मैनेज करना बहुत आसान है। Google Contacts आपको सभी कॉन्टेक्ट्स को मैनेज करने में मदद करता है। फिर चाहे किसी कॉन्टेक्ट की प्रोफाइल में कुछ नई जानकारी जोड़नी हो, या फिर अनचाहे कॉन्टेक्ट को लिस्ट से हटाना हो। गूगल कॉन्टेक्ट्स की मदद से आप यह प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं जिसके लिए हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप गाइड बता रहे हैं। 

Google Contacts में कॉन्टेक्ट को Edit कैसे करें
  • अगर आप Google Contacts में किसी कॉन्टेक्ट में नया डेटा या जानकारी जोड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले https://contacts.google.com/ पर जाएं। यहां पर आपको सभी सेव कॉन्टेक्ट दिखाई देंगे। 
  • जिस भी कॉन्टेक्ट में जानकारी जोड़नी हो, उसे सिलेक्ट कर लें। 
  • अब कॉन्टेक्ट के सामने बने पेंसिल जैसे निशान पर क्लिक करें, यह एडिट बटन होता है। 
  • पेंसिल बटन पर क्लिक करने के बाद कॉन्टेक्ट की प्रोफोइल खुल जाएगी। यहां पर जो भी जानकारी आप जोड़ना या हटाना चाहते हैं, अपनी मर्जी के मुताबिक कर सकते हैं। 
  • उसके बाद Save बटन पर क्लिक कर दें। कॉन्टेक्ट डेटा अपडेट हो जाएगा। 

Google Contacts में किसी कॉन्टेक्ट को Delete कैसे करें
  • सबसे पहले https://contacts.google.com/ पर जाएं। यहां पर आपको सभी सेव कॉन्टेक्ट दिखाई देंगे। 
  • जिस भी कॉन्टेक्ट को डिलीट करना हो, उसे सिलेक्ट कर लें। 
  • अब कॉन्टेक्ट के सामने बने तीन डॉट (⋮) पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद इसके नीचे कई ऑप्शन खुलेंगे, जिसमें सबसे नीचे Delete का ऑप्शन होगा। 
  • कॉन्टेक्ट को डिलीट करने के लिए Delete पर क्लिक कर दें। 

इस तरह से आप आसानी से Google Contacts में किसी कॉन्टेक्ट को डिलीट या एडिट कर सकते हैं। ध्यान दें कि एडिट करते समय जानकारी जोड़ने या हटाने के बाद Save बटन पर क्लिक करना न भूलें अन्यथा आपके द्वारा किए गए बदलाव सेव नहीं हो पाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.