इनकम टैक्स पोर्टल से ITR एक्नॉलेजमेंट फॉर्म कैसे करें डाउनलोड?

भारत में टैक्स जमा करने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से एक्नॉलेजमेंट फॉर्म प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 17:33 IST
ख़ास बातें
  • टैक्स जमा करने के बाद आयकर विभाग द्वारा एक्नॉलेजमेंट फॉर्म दिया जाता है।
  • ITR फॉर्म V डॉक्यूमेंट को इनकम टैक्स की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना है।

ITR फॉर्म V एक डॉक्यूमेंट है, जिसे आयकर विभाग जारी करता है।

Photo Credit: Pexols/Ling App

भारत में टैक्स जमा करने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से एक्नॉलेजमेंट फॉर्म प्रदान किया जाता है। ITR फॉर्म V एक पेज का डॉक्यूमेंट है जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट तब भेजता है जब रिटर्न दाखिल किया जाता है। अगर आपकों कहीं पर इनकम का प्रूफ दिखना है और उसके लिए ITR-V एक्नॉलेजमेंट फॉर्म डाउनलोड चाहिए तो यह लेख आपकी सभी बातों का स्टेप बाय स्टेप जवाब देगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप आसानी से ITR-V एक्नॉलेजमेंट फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।


ITR-V एक्नॉलेजमेंट फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो:



स्टेप 1: सबसे पहले आपको इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना है।
 

स्टेप 2: इनकम टैक्स इंडिया की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको लॉनिग करना है, जिसका ऑप्शन आपको दाईं और टॉप पर नजर आएगा।
Advertisement
 

स्टेप 3: लॉगिन के लिए आपको अपना Aadhaar, PAN या अन्य यूजर आईडी दर्ज करनी है और उसके बाद टिक करके अपना पासवर्ड दर्ज करना है।
 

स्टेप 4: अब आपको ऊपर की ओर दूसरे नंबर पर ई-फाइल ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके अंदर पहले ऑप्शन इनकम टैक्स रिटर्न पर क्लिक करना है।
Advertisement
 
स्टेप 5: इनकम टैक्स रिटर्न पर क्लिक करने के बाद आपको व्यू फिल्ड रिटर्न्स ऑप्शन पर जाना है।
स्टेप 6: व्यू फिल्ड रिटर्न पर जाने के बाद आपको ई-फिल्ड टैक्स रिटर्न्स देखना है।
 
स्टेप 7: एक्नॉलेजमेंट फॉर्म ITR-V डाउनलोड करने के लिए एसेसमेंट ईयर के हिसाब से डाउनलोड फॉर्म पर क्लिक करना है।
Advertisement
 
अब आपका एक्नॉलेजमेंट फॉर्म (पावती प्रपत्र) डाउनलोड हो जाएगा। जो कि डाउनलोड होने के बाद कुछ ऐसा नजर आएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्रकार के किसी भी दस्तावेजों को ऑनलाइन नहीं दिखना चाहिए और न ही किसी अन्य व्यक्ति को इनकी कॉपी साझा करनी चाहिए। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड या ऑनलाइन स्कैम से बचाव के लिए इन दस्तावेजों को गुप्त रखना चाहिए।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.