OpenAI अकाउंट कैसे करें क्रिएट, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

OpenAI अकाउंट ग्राहकों को ChatGPT API और इसी तरह की अन्य सर्विस उपयोग करने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2026 15:50 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT जनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर (GPT) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है।
  • ChatGPT एक एडवांस AI चैटबॉट है।
  • ChatGPT बड़े डेटासेट पर ट्रेन किया गया है।

ChatGPT फ्री AI सर्विस भी प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

OpenAI अकाउंट ग्राहकों को ChatGPT API और इसी तरह की अन्य सर्विस उपयोग करने के लिए जरूरी है। अगर आप OpenAI की सर्विस का उपयोग करना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास अकाउंट होना जरूरी है। आज हम OpenAI अकाउंट बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बात कर रहे हैं। ईमेल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या एप्पल अकाउंट का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फिर अपने ईमेल को वेरिफाई करना है और ChatGPT या API सर्विस जैसे टूल तक एक्सेस के लिए फोन वेरिफिकेशन करना है। OpenAI का अकाउंट बनाने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करना है।

ChatGPT क्या है

ChatGPT एक एडवांस AI चैटबॉट है, जिसे OpenAI द्वारा यूजर्स के रिस्पॉन्स को समझने और उनके जवाब में इंसान जैसे समान टेक्स्ट जनरेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। जनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर (GPT) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड इसे बड़े डेटासेट पर ट्रेन किया गया है। यह बातचीत कर सकता है, कोड लिख सकता है, कंटेंट क्रिएट कर सकता है और कई सवालों के जबावों दे सकता है।

Advertisement

OpenAI अकाउंट कैसे बनाएं:

सबसे पहले आपको OpenAI खोलना है, जिसमें openai.com या chatgpt.com पर जाना है।
उसके बाद आपको साइन अप करना है, जिसके लिए साइन अप बटन पर क्लिक करना है।
अब आपको एक वैध ईमेल एड्रेस दर्ज करना है और एक दमदार पासवर्ड तैयार करना है। इसके अलावा तुरंत साइन अप करने के लिए Google के साथ कंटीन्यू कर सकते हैं, वहीं माइक्रोसॉफ्ट के साथ कंटीन्यू कर सकते हैं या Apple के साथ कंटीन्यू कर सकते हैं।
ईमेल वेरिफाई करने के लिए OpenAI द्वारा भेजे गए वेरिफिकेशन ईमेल को खोलना है और अपने अकाउंट की पुष्टि करने के लिए लिंक पर क्लिक करना है।
प्रोफाइल सेटअप करने के लिए अपना नाम दर्ज करना है और सेटअप पूरा करने के लिए SMS के जरिए अपना फोन नंबर वेरिफाई करना है।
एक बार वेरिफाई हो जाने पर आप ChatGPT और अन्य सर्विस का उपयोग कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: How to Create an OpenAI Account, OpenAI, ChatGPT

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.