WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका

Meta लगातार अपने WhatsApp यूजर्स को अपडेट रखने के लिए नए फीचर्स लेकर आता रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 10:22 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp यूजर्स को अपडेट रखने के लिए नए फीचर्स लेकर आता रहता है।
  • WhatsApp AI जनरेटेड वीडियो कॉल बैकग्राउंड तैयार करने की सुविधा देता है।
  • WhatsApp का यह फीचर क्रिएटिव कम्युनिकेशन टूल्स के ग्रुप के तौर पर आया है।

WhatsApp यूजर्स को अपडेट रखने के लिए नए फीचर्स लेकर आता रहता है।

Photo Credit: Unsplash/Dima Solomin

Meta लगातार अपने WhatsApp यूजर्स को अपडेट रखने के लिए नए फीचर्स लेकर आता रहता है। आज हम एक ऐसे ही फीचर की बात कर रहे हैं जो कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर AI जनरेटेड वीडियो कॉल बैकग्राउंड तैयार करने और उपयोग करने की सुविधा देता है। यह फीचर यूजर को अपना बैकग्राउंड छिपाने में मदद करता है। यह फीचर वर्क फ्रॉम होम के दौरान या सामने वाले व्यक्ति को अपनी बैठने की जगह नहीं दिखाने के समय काफी मददगार साबित होता है। WhatsApp का यह फीचर क्रिएटिव कम्युनिकेशन टूल्स के एक ग्रुप के तौर पर आया है, जिसमें फिल्टर और थीम भी शामिल हैं। यहां हम आपको एंड्रॉयड और आईफोन दोनों ही डिवाइस के लिए WhatsApp पर AI जनरेटेड वीडियो कॉल बैकग्राउंड तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

WhatsApp कॉल के लिए AI-जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं (एंड्रॉइड पर)

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में WhatsApp खोलना है और वीडियो कॉल शुरू करनी है।
  • उसके अलावा रिसिव हुई वीडियो कॉल पिक करने के बाद कैमरा बटन पर टैप करना है।
  • कॉल इफेक्ट्स बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर, बैकग्राउंड बटन पर टैप करना है।
  • अब आप बैकग्राउंड्स को स्वाइप करके देख सकते हैं। यहां आप पहले से सेट हुए बैकग्राउंड इमेज का चयन कर सकते हैं।
  • AI-जनरेटेड बैकग्राउंड तैयार करने के लिए क्रिएट विद AI बटन पर टैप करना है।
  • उसके बाद टेक्स्ट बॉक्स में उस बैकग्राउंड इमेज की जानकारी लिखनी है, जिसे आप जनरेट करना चाहते हैं।
  • आप सजेस्टेड इमेज से भी जानकारी ले सकते हैं।
  • बैकग्राउंड जनरेट होने के बाद आप उसे अप्लाई करने के लिए चेक मार्क पर क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके अलावा कोई दूसरी इमेज तैयार करने के लिए रीजनरेट बटन पर टैप करना है।
  • इसके अलावा बैकग्राउंड हटाने और दूसरी इमेज को बैकग्राउंड के तौर पर सेट करने का ऑप्शन भी है। इसके लिए रिमूव बैकग्राउंड बटन पर टैप करना है। कॉल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड हटाने के लिए रिमूव ऑल इफेक्ट्स बटन पर टैप करना है।

WhatsApp कॉल के लिए AI-जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं (iOS पर)

  • सबसे पहले अपने iPhone पर WhatsApp खोलना है।
  • फिर आपको नई वीडियो कॉल करनी है या फिर रिसिव होने वाली कॉल को पिक करना है।
  • फिर कैमरा बटन पर टैप करके अपना कैमरा चालू करना है।
  • अब कॉल इफेक्ट्स बटन पर टैप करना है और बैकग्राउंड पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको पहले से मौजूद बैकग्राउंड में से स्वाइप करना होगा।
  • इसके अलावा नई बैकग्राउंड इमेज बनाने के लिए क्रिएट विद AI बटन पर टैप करना है।
  • अब आप जिस इमेज को अपने बैकग्राउंड के तौर पर सेट करना चाहते हैं, उसकी जानकारी दे सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.