आपके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं रजिस्टर्ड, घर बैठे ऐसे करें चेक

आपके नाम पर सिम उपयोग करके स्कैमर्स आपकी जानकारी चुराते हैं और आपके नाम पर क्राइम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जुलाई 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • संचार साथी पोर्टल पर आपके नाम पर रजिस्टर्ड सिम की जानकारी मिल सकती है।
  • संचार साथी पोर्टल पर संदिग्ध सिम नंबर की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • संचार साथी पोर्टल पर आधार से लिंक नंबरों की जानकारी देता है।

संदिग्ध नंबर की शिकायत कर सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Brett Jordan

टेक्नोलॉजी के इस दौरान में ऑनलाइन स्कैम और सिम कार्ड फ्रॉड बहुत ज्यादा बढ़ गया है। आपके नाम पर सिम उपयोग करके स्कैमर्स आपकी जानकारी चुराते हैं और आपके नाम पर क्राइम कर सकते हैं। ऐसी संभावना है कि कोई आपके नाम पर सिम उपयोग कर रहा है और आपको इसकी जानकारी भी नहीं है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट का संचार साथी पोर्टल पर एक टूल प्रदान करता है जो कि यूजर्स को यह जानने में मदद करता है कि उनके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं।

आधार कार्ड से लिंक सिम कार्ड ऐसे करें चेक:

सबसे पहले आपको संचार साथी पोर्टल sancharsaathi.gov.in पर जाना है।

अब आपको होम पेज पर 'Citizen Centric Service' सेक्शन पर जाना है।


उसके बाद आपको 'Know Mobile Connections in Your Name' पर टैप करना है।

Advertisement


अब आपको अपना 10 डिजिट का मोबाइल नंबर दर्ज करना है और उसके बाद स्क्रीन पर नजर आ रहा कैप्चा कोड दर्ज करना है।


उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को दर्ज करके आगे बढ़ें।


यह करने के बाद आपके आधार के साथ रजिस्टर्ड सभी मोबाइल नंबर की एक लिस्ट नजर आएगी।

Advertisement

अगर आपके नाम पर कोई अंजान सिम कार्ड रजिस्टर्ड है तो क्या करें:

अगर लिस्ट में ऐसे नंबर शामिल हैं जिन्हें आप नहीं पहचानते तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले संदिग्ध नंबर का चयन करना है।
  • उसके बाद 'नोट माय नंबर' का चयन करना है।
  • अपने सिलेक्शन को कंफर्म करना है और सबमिट करना है।
  • उसके बाद एक रिक्वेस्ट आईडी जनरेट की जाएगी, जिसे आप ट्रैकिंग के लिए सेव कर सकते हैं।
  • फिर ये नंबर टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को दोबारा वेरिफिकेशन के लिए भेजें जाएंगे। अगर नंबर सही नहीं पाएं जाते हैं तो कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने सभी के लिए अपने आधार कार्ड को उनके मोबाइल नंबर से लिंक करना अनिवार्य किया हुआ है। पूरे भारत में एक आधार कार्ड पर ज्यादा से ज्यादा 9 एक्टिव सिम कार्ड के साथ रजिस्टर्ड हो सकते हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, असम और नोर्थ ईस्ट जैसे राज्यों में अधिकतम 6 की सीमा है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.