PF का पैसा UMANG पर कैसे करें चेक, यहां मिलेगी सारी जानकारी

EPFO रिटायरमेंट के बाद के लिए एक फंड एकत्रित करने की सुविधा उपलब्ध करवाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अगस्त 2025 06:00 IST
ख़ास बातें
  • कुछ कंपनियों में PF का पैसा एक प्राइवेट ट्रस्ट मैनेज करता है।
  • कुछ कंपनियों में PF का पैसा EPFO ही मैनेज करता है।
  • UMANG ऐप पर पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है।

पीएफ का पैसा EPFO द्वारा मैनेज किया जाता है।

Photo Credit: Unsplash/SUSHMITA NAG

सरकारी या प्राइवेट सभी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) रिटायरमेंट के बाद के लिए एक फंड एकत्रित करने की सुविधा उपलब्ध करवाता है। अगर आप भी EPFO से जुड़े हुए हैं और आपकी कंपनी हर महीने सैलरी से योगदान करती है तो आपके लिए भी यह जरूरी हो जाता है कि कैसे देखा जाए कि अब तक पीएफ में कितना पैसा एकत्रित हो गया है। हालांकि, कुछ कंपनियों में PF का पैसा एक प्राइवेट ट्रस्ट मैनेज करता है और कुछ कंपनियों में EPFO ही पैसा मैनेज करता है। अगर आपका पैसा ईपीएफओ द्वारा मैनेज किया जा रहा है तो आप ऑनलाइन खुद भी देख सकते हैं कि अब तक पीएफ में कितना योगदान हुआ है। आज हम आपको UMANG ऐप के जरिए आसानी से पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका बता रहे हैं। 

UMANG ऐप से PF बैलेंस कैसे करें चेक:

Advertisement
  • अगर आपके फोन में UMANG ऐप नहीं है तो आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको अपने फोन में UMANG ऐप खोलना है।
  • उसके बाद आपको सबसे ऊपर दिए गए सर्च बार में EPFO ​​या EPF सर्च करना है।
  • EPFO सर्विस पर क्लिक करने के बाद एक नया मीनू खुल जाएगा।
  • अब आपको मीनू से 'व्यू पासबुक' या 'चेक बैलेंस' ऑप्शन का चयन करना है।
  • फिर आपको अपना एक्टिव UAN दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
  • अब आपके UAN से संबंधित पासबुक स्क्रीन पर नजर आएंगी। अगर आपके एक से अधिक संस्थानों में काम किया है तो अलग-अलग पासबुक में जानकारी नजर आएगी।

EPFO पोर्टल पर PF बैलेंस कैसे करें चेक:

  • सबसे पहले आपको कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के पोर्टल पर जाना है।
  • फिर आपको फॉर इंप्लॉयज (For Employees) सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • मीनू के अंदर आपको मेंबर पासबुक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना एक्टिव UAN दर्ज करना है और फिर उसके बाद पासवर्ड दर्ज करना है।
  • उसके बाद कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • लॉगिन होने के बाद आप अपना PF बैलेंस और पासबुक देख सकते हैं। अगर आप एक से ज्यादा संस्थान पर क्लिक किया है तो अलग-अलग पासबुक पर क्लिक करके बैलेंस देख सकते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) क्या है?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी नौकरी पेशा को रिटायरमेंट के लिए फंड एकत्रित करने और पेंशन सुविधा प्रदान करता है।

Advertisement

EPFO का पैसा ऑनलाइन चेक कर सकते हैं?

EPFO में जमा पैसा ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।

UMANG ऐप पर PF का पैसा चेक कर सकते हैं?

UMANG ऐप पर आसानी से अपने UAN नंबर के साथ पीएफ का पैसा चेक किया जा सकता है।

PF बैलैंस कहां चेक कर सकते हैं?

EPFO के पोर्टल पर जाकर UAN नंबर और पासवर्ड के जरिए PF का पैसा चेक किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.