ट्रेन कहां पहुंची और कितनी देरी से चल रही है, लाइव स्टेटस ऐसे करें चेक

टेक्नोलॉजी के इस दौर में लाइव चेक कर सकते हैं कि रेल कितनी देरी से चल रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • नेशनल रेल इंक्वायरी सिस्टम (NTES) भारतीय रेलवे का ऑफिशियल पोर्टल है।
  • भारत में रेल परिवहन का सबसे अहम और किफायती साधन है।
  • रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) ने RailOne ऐप लॉन्च किया है।

NTES भारतीय रेलवे का ऑफिशियल पोर्टल है।

Photo Credit: Unsplash/fuseviews

भारत में रेल परिवहन का सबसे अहम और किफायती साधन है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो यह काफी सुविधाजनक साबित होती है। मगर जब रेल समय से देरी से चलती है या बीच में देरी करती है तो इससे अनुभव खराब भी हो सकता है। आज टेक्नोलॉजी के इस दौर में लाइव चेक कर सकते हैं कि रेल कितनी देरी से चल रही है और किसी स्टेशन पर कितने समय में पहुंचेगी। इससे आप स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही रेल को ट्रैक कर सकते हैं और रेल में बैठने के बाद भी अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले देख सकते हैं कि अभी कितना समय लगेगा। कई ऐप्स और वेबसाइट मौजूद हैं जो कि आपके रियल टाइम रेल का स्टेटस प्रदान करती हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

नेशनल रेल इंक्वायरी सिस्टम (NTES) वेबसाइट के जरिए

Advertisement
  • नेशनल रेल इंक्वायरी सिस्टम  (NTES) भारतीय रेलवे का ऑफिशियल पोर्टल है, जहां यात्री रेल से संबंधित सवालों को पूछ सकते हैं। इस पोर्टल का उपयोग करके अपनी रेल के लाइव स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको आधिकारिक NTES वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर आपको बाएं ओर नजर आ रहे पैनल में ऑप्शन की लिस्ट से स्पॉट योर ट्रेन का चयन करना है।
  • फिर आपको दिए गए स्पेस में ट्रेन का नाम या नंबर दर्ज करना है और ड्रॉपडाउन लिस्ट से संबंधित ऑप्शन का चयन करना है।
  • अब अपनी यात्रा की शुरुआत की तारीख का चयन करना है।
  • फिर ट्रेन का लाइव स्टेटस नीचे नजर आएगा और साथ में एक विस्तृत रूट मैप भी नजर आएगा।

NTES मोबाइल ऐप के जरिए

  • यूजर्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए ऑफिशियल NTES ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके जरिए रेल का लाइव स्टेटस चेक किया जा सकता है।
  • अगर आपके फोन में NTES ऐप नहीं है तो आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से NTES ऐप इंस्टॉल करना है।
  • अब अपने फोन में NTES ऐप खोलना है और स्पॉट योर ट्रेन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको अपनी ट्रेन का नंबर या नाम दर्ज करना है और शो इंस्टेंस पर टैप करना है।
  • अब आपकी ट्रेन स्क्रीन पर नजर आएगी। रूट मैप की जानकारी पाने के लिए उस पर टैप करना है।

Advertisement

RailOne ऐप के जरिए

  • रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) ने हाल ही में एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए RailOne ऐप लॉन्च किया है। यह एक सुपर ऐप है जो रेल मंत्रालय की सार्वजनिक सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करता है। यूजर्स इस ऐप के जरिए रेल का लाइव रनिंग स्टेटस भी देख सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से RailOne ऐप इंस्टॉल करना है।
  • फिर आपको अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके वन-टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना है और क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करना है।
  • अब आपको होम स्क्रीन पर ट्रैक योर ट्रेन ऑप्शन का चयन करना है।
  • फिर आपको ट्रेन का नंबर या नाम या दर्ज करना है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप यात्रा की तारीख और यात्रा स्टेशन भी दर्ज कर सकते हैं।
  • उसके बाद ट्रेन की पूरी जानकारी स्क्रीन पर नजर आएगी। रूट मैप को रियल टाइम में देखने के लिए करंट मूवमेंट का चयन करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.