Waaree Energies: IPO हुआ है अलॉट या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस?

जिन निवेशकों ने Waaree Energies के IPO के लिए बोली लगाई थी, वे इस प्रकार BSE की वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Waaree Energies का IPO आज अलॉट होने वाला है।
  • Waaree Energies के शेयर 28 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
  • BSE की वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

जिन निवेशकों ने Waaree Energies के IPO के लिए बोली लगाई थी, वे इस प्रकार BSE की वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Photo Credit: Pexels/AlphaTradeZone

सोलर मॉड्यूल बनाने वाली मुंबई की कंपनी Waaree Energies का IPO बोली के लिए 21 अक्टूबर से खुला और 23 अक्टूबर जारी रहा। कंपनी ने 9 शेयरों के लॉट साइज के साथ 1,427-1,503 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में अपने शेयर पेश किए थे। इन्होंने अपने IPO से कुल 4,321.44 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें 3,600 करोड़ रुपये की हालिया शेयर बिक्री और 48 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है। ऐसी संभावना है कि ये शेयर निवेशकों के लिए 105 फीसदी से भी ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं।

आज यानी 24 अक्टूबर को शेयर के अलॉट होने हैं। कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं। अब जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुआ है, उन्हें कल यानी कि शुक्रवार तक अलर्ट मैसेज या ईमेल मिल सकता है। अगर आप अपने IPO अलॉटमेंट स्टेटस जानना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसका स्टेप बाय स्टेप पूरी तरीका बता रहे हैं।


जिन निवेशकों ने Waaree Energies के IPO के लिए बोली लगाई थी, वे इस प्रकार BSE की वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं:


सबसे पहले आपको BSE की वेबसाइट https://www.bseindia.com/ पर जाना है।
 

उसके बाद ऊपर दाईं ओर नजर आ रहे इन्वेस्टर्स (Investors) पर क्लिक करना है।
Advertisement
 

अब आपको इन्वेस्टर्स सर्विसेज (Investors Services) पर क्लिक करना है।
Advertisement
 

अब इसके अंदर जाकर आपको स्टेटस ऑफ इश्यू एप्लिकेशन (Status of Issue Application) पर क्लिक करना है।
 
अब इसमें नीचे जाकर आपको एप्लिकेशन स्टेटस चेक (Application Status Check) पर क्लिक करना है।
Advertisement
 

अब अगले पेज जाकर आपको इश्यू टाइप (Issue Type) में इक्विटी (Equity) पर क्लिक करना है।
 


Advertisement
इसके बाद आपको इश्यू नाम (Issue Name) के तहत ड्रॉपबॉक्स में Waaree Energies Limited का चयन करना है।

उसके बाद आपको ऐप्लिकेशन नंबर लिखना है। या फिर अब आपको पैन कार्ड दर्ज करना है। 'आई एम नॉट रोबोट' पर क्लिक करें और सर्च बटन दबाएं

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.