DigiLocker पर कैसे चेक करें EPF बैलेंस, ये है आसान तरीका

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना चलाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • EPFO मेंबर एंड्रॉइड फोन पर DigiLocker ऐप से PF चेक कर सकते हैं।
  • अपने फोन से एसएमएस भेजकर भी पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करके पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

EPFO ऑनलाइन PF बैलेंस चेक करने की सुविधा देता है।

Photo Credit: EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना चलाता है। इसके जरिए कर्मचारी और नियोक्ता मिलकर एक भविष्य निधि खाते में पैसा जमा करते हैं। ईपीएफओ इस फंड को मैनेज करता है, जिस पर ब्याज मिलता है और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक साथ पैसा मिलता है। इसके अलावा मेंबर्स को हर महीने एक पेंशन भी मिलती है। अब EPFO मेंबर एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर DigiLocker ऐप से अपना पीएफ चेक कर सकते हैं और उससे संबंधित जानकारी पा सकते हैं। यहां पर यूजर्स यूएएन कार्ड, पीपीओ और स्कीम सर्टिफिकेट आदि जरूरी ईपीएफओ डॉक्यूमेंट्स को डिजिलॉकर से चेक कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

DigiLocker पर कैसे चेक करें ईपीएफ बैलेंस:

Advertisement
  • सबसे पहले आपको अपने फोन में डिजिलॉकर ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना है।
  • फोन में ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको DigiLocker ऐप पर जाना है।
  • फिर आपको EPF बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले लॉग इन/रजिस्टर करना है या नया अकाउंट बनाना है।
  • उसके बाद आपको आधार कार्ड के जरिए EPFO को लिंक करना है और अपने EPFO अकाउंट को सिंक करना है।
  • यह हो जाने पर, फिर आपको EPFO सेक्शन में जाकर अपने पासबुक, UAN कार्ड और पीपीओ तक पहुंच कर डॉक्यूमेंट देखना है।
  • अब आप सीधे ऐप में अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं और साथ ही साथ ट्रांजेक्शन भी देख सकते हैं।

आपको बता दें कि इसके अलावा भी आप अपने पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आपको यह ध्यान देना है कि आपका फोन नंबर आपके यूएएन के साथ रजिस्टर्ड हो। उसके बाद आपको EPFOHO UAN फॉर्मेट में 7738299899 पर एक एसएमएस भेजना है। उसके बाद आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें पीएफ बैलेंस और जानकारी होगी। इसके अलावा मेंबर्स मिस कॉल से भी अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए मोबाइल नंबर यूएएन, आधार, पैन और बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। आप 9966044425 पर मिस कॉल करेंगे तो उसके कुछ ही समय बाद PF की जानकारी के साथ एक एसएमएस मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.