CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये तरीके आएंगे आपके काम

आज के समय में लोन के लिए आसानी से ऑनलाइन लोन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2026 15:54 IST
ख़ास बातें
  • क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया लिमिटेड एजेंसी CIBIL स्कोर देती है।
  • आज के समय में लोन के लिए आसानी से ऑनलाइन लोन आवेदन किया जा सकता है।
  • भारत में अधिकतर बैंक आसान EMI ऑप्शन प्रदान करते हैं।

क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड सिबिल स्कोर प्रदान करती है।

Photo Credit: Unsplash/Gilles Lambert

आज के समय में लोन के लिए आसानी से ऑनलाइन लोन आवेदन किया जा सकता है। चाहे आप घर खरीद रहे हैं या फिर कार, फोन या लैपटॉप आदि। भारत में अधिकतर बैंक आसान EMI ऑप्शन प्रदान करते हैं, जिससे आप आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ऐसे लोन पर ब्याज के दर बैंक निर्धारित करते हैं। सबसे खास बात यह है कि लोन के लिए तय होने वाली ब्याज दर आपके CIBIL स्कोर के साथ-साथ आपकी इनकम, एंप्लॉयर, लोन के प्रकार और मौजूदा लोन पॉलिसी आदि पर निर्भर करता है। क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया लिमिटेड एजेंसी आपको CIBIL स्कोर प्रदान करती है। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि आप कैसे घर बैठे आराम से अपना CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं।

TransUnion CIBIL पोर्टल के जरिए ऑनलाइन CIBIL स्कोर कैसे करें चेक:

Advertisement
  • सबसे पहले आपको ट्रांसयूनियन सीआईबीएल ऑनलाइन पोर्टल पर जाना है।
  • उसके बाद स्क्रीन के बाईं ओर मौजूद फ्री CIBIL स्कोर और रिपोर्ट बटन पर टैप करना है।
  • फिर एक नई स्क्रीन खुलेगी जिसमें आपसे आपकी निजी जानकारी मांगी जाएगी।
  • अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करना है, उसके बाद मोबाइल नंबर टाइप करना है और एक पासवर्ड क्रिएट करना है।
  • उसके बाद अपना पहला नाम दर्ज करना है और और लास्ट नाम दर्ज करना है।
  • ड्रॉपडाउन मीनू से आईडी का प्रकार चुनना है, आईडी नंबर दर्ज करना है।
  • उसके बाद अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी है और पिन कोड दर्ज करना है। दस्तेवेजों के लिए आप अपना पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड दर्ज करनी है।
  • अब स्मॉल बॉक्स पर टैप करके नियमों और शर्तों पर सहमति दर्ज करनी है।
  • एक्सेप्ट और कंटीन्यू बटन पर क्लिक करने के बाद एक नई स्क्रीन खुलेगी जिसमें आपका लेटेस्ट CIBIL स्कोर नजर आएगा।

Google Pay के जरिए ऑनलाइन CIBIL स्कोर कैसे करें चेक:

  • अपने फोन में Google Pay ऐप खोलना है। अगर फोन में ऐप नहीं तो एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस के आधार पर डाउनलोड करना है।
  • उसके बाद ऐप में होम पेज के नीचे तक स्क्रॉल करना है।
  • चेक योर CIBIL स्कोर फ्री बटन पर क्लिक करना है।
  • CIBIL स्कोर मीनू के बगल में मौजूद चेक बटन पर टैप करना है।
  • अपना CIBIL स्कोर देखने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करना है।

Cred ऐप के जरिए ऑनलाइन CIBIL स्कोर कैसे करें चेक:

Advertisement
  • अपने फोन में Cred ऐप खोलना है।
  • होम पेज पर क्रेडिट स्कोर बटन पर क्लिक करना है।
  • Cred ऐप के पास पहले से ही आपकी क्रेडिट डिटेल्स मौजूद हैं।
  • अपना लेटेस्ट CIBIL स्कोर देखने के लिए रिफ्रेश बटन पर टैप करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.