LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट

देश में एलपीजी की ठीक सप्लाई है और सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मार्च 2026 15:46 IST
ख़ास बातें
  • ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।
  • क्रूड ऑयल और एलपीजी गैस को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं।
  • एलपीजी गैस सिलेंडर अधिकतर ऑनलाइन बुक होता है।

एलपीजी गैस का उपयोग घर पर खाना पकाने के लिए किया जाता है।

Photo Credit: Indane Gas

मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते क्रूड ऑयल और एलपीजी गैस को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं। भारत में ऐसी अफवाहें हैं कि एलपीजी गैस की किल्लत है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि देश में एलपीजी की ठीक सप्लाई है और सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा तेल कंपनियों का भी कहना है कि फिलहाल किसी तरह की कमी नहीं है, मगर वैश्विक हालात को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है। सरकार ने एलीपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव करते हुए न्यूनतम समय सीमा को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। आज के समय में एलपीजी गैस सिलेंडर अधिकतर ऑनलाइन बुक होता है, जिसके लिए गैस प्रोवाइडर के साथ आपका लेटेस्ट मोबाइल नंबर अपडेट होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या आपने नंबर बदल किया है तो आप अपना मोबाइल नंबर इंडेस गैस के साथ बदल सकते हैं। आइए नंबर बदलने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अपने Indane गैस अकाउंट पर कैसे बदलें मोबाइल नंबर:

Advertisement

अगर आप अपने इंडेन गैस अकाउंट पर मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करना है।
1. Indane गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और अपने मौजूदा क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके अपने अकाउंट में लॉग इन करना है।
2. उसके बाद प्रोफाइल या अकाउंट सेटिंग सेक्शन में जाना है।
3. अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन खोजना है और उस पर क्लिक करना है।
4. दिए गए फील्ड में अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
5. नए नंबर पर भेजे गए वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए अपने नए मोबाइल नंबर को वेरिफाई करना है।
6. सबसे आखिर में सेव करना है।
7. जब आपका मोबाइल नंबर के सफल तरीके से अपडेट हो जाएगा तो आपको एक पुष्टि करने वाला मैसेज और ईमेल प्राप्त होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.