PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया

PAN कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए जाने वाला बहुत ज्यादा उपयोग दस्तावेज होता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 16:37 IST
ख़ास बातें
  • बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए पैन कार्ड का उपयोग होता है।
  • इनकम टैक्स भरने के लिए पैन कार्ड इस्तेमाल किया जाता है।
  • वित्तीय कार्यों के लिए पैन कार्ड होना बहुत ज्यादा जरूरी है।

PAN एक विशिष्ट 10 अंकीय अल्फान्यूमेरिक संख्या है।

Photo Credit: Gadgets 360

PAN कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए जाने वाला बहुत ज्यादा उपयोग दस्तावेज होता है। पैन कार्ड का उपयोग बैंक में अकाउंट खुलवाने, नौकरी के लिए, कई वित्तीय कार्यों और संस्थानों में होता है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आप इनकम टैक्स नहीं भर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इनकम टैक्स भर चाहते हैं, बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते हैं या नौकरी आदि के लिए उपयोग करना चाहते हैं तो पैन कार्ड होना बहुत ज्यादा जरूरी है। सबसे खास बात यह है कि आप घर बैठे खुद ही पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऑनलाइन पैन कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन:

  • PAN कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको स्क्रीन के बाईं ओर मौजूद क्विक लिंक्स मीनू में नजर आने वाले इंस्टेंट ई-पैन बटन पर टैप करना है।
  • फिर उसके बाद गेट न्यू ई-पैन बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद स्पेस में अपना 12 डिजिट का आधार नंबर दर्ज करना है।
  • फिर चेकबॉक्स पर क्लिक करके पुष्टि करनी है और उसके बाद कंटीन्यू पर टैप करना है।
  • फिर अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी के लिए सहमति देनी है और ओटीपी दर्ज करना है।
  • अब आपको अपने द्वारा दर्ज की गई अपनी पूरी निजी जानकारी को चेक करना है। अगर पूरी जानकारी सही रहती है तो कंटीन्यू पर टैप करना है।
  • आपके रजिस्टर्ड फोन पर एक्नॉलेजमेंट रिसिप्ट के साथ एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा, जिससे पता चलेगा कि पैन कार्ड के लिए आवेदन किया जा चुका है।
  • कुछ ही मिनटों में आपका ई-पैन कार्ड जनरेट हो जाएगा, जिसे इनकम टैक्स वेबसाइट पर एक्नॉलेजमेंट नंबर दर्ज करके प्राप्त कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.