घर बैठे ऑनलाइन ऐसे पता लगाएं नजदीकी आधार सेवा केंद्र? ये रहा तरीका

केवल आधार कार्ड बनवाने के लिए ही नहीं बल्कि अपने मौजूदा आधार कार्ड में नया फोन नंबर व घर का पता अपडेट कराने के लिए भी आपको आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2021 10:08 IST
ख़ास बातें
  • आधार सेवा केंद्र हफ्ते में सातों दिन खुले रहते हैं
  • UIDAI पर नजदीकी सेंटर खोजने के लिए अलग सेक्शन दिया गया है
  • सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुले रहते हैं आधार सेवा केंद्र
खुद के लिए आधार कार्ड अप्लाई करना हो या फिर अपने घर के किसी सदस्य के लिए... आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाना अनिवार्य होता है। केवल आधार कार्ड बनवाने के लिए ही नहीं बल्कि अपने मौजूदा आधार कार्ड में नया फोन नंबर व घर का पता अपडेट कराने के लिए भी आपको आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ऑनलाइन माध्यम से आपके नजदीकी आधार सेवा केंद्र उर्फ आधार एनरोलमेंट सेंटर की जानकारी प्रदान करती है। यही नहीं बल्कि आप अपने फोन के माध्यम से भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र को ढूंढ सकते हैं। कैसे? यही जानकारी आज हम आपको इस लेख के जरिए देंगे।

यूआईडीएआई ने नागरिकों को अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता लगाना आसान बना दिया है। देशभर में बैंकों, पोस्ट ऑफिस, राज्य सरकारों और सरकारी विभागों द्वारा हजारों आधार केंद्र चलाए जाते हैं। नए आधार सेवा केंद्र के लॉन्च के बाद से यह संख्या और भी ज्यादाा बढ़ गई है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को आधार कार्ड के लिए आवेदन करने व नई जानकारी अपडेट करने में मदद करना है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे ऑनलाइन माध्यम से आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
 

How to find nearest Aadhaar Seva Kendra online

नजदीकी आधार सेवा केंद्र को ऑनलाइन खोजने की प्रक्रिया का विवरण देने से पहले आपको यह बता देना भी जरूरी है कि आधार सेवा केंद्र हफ्ते में सातों दिन खुले रहते हैं, जिनकी टाइमिंग सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक है। UIDAI की वेबसाइट पर यह भी जानकारी दी गई है कि आधार सेवा केंद्र में बुजुर्गों व विकलांगों के लिए वीलचेयर की भी सुविधा उपलब्ध है।

- सबसे पहले UIDAI वेबसाइट को ओपन करें।

- अब My Aadhaar सेक्शन में जाएं और Get Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें।
Advertisement

- इसके बाद आपको Locate an Enrolment Center लिंक पर क्लिक करना है।

- अब आपको राज्य, पिन कोड, शहर व जिले का नाम डालकर locate your nearby Aadhaar Seva Kendra or Aadhaar Enrolment Centre का विकल्प मिलेगा।
Advertisement

- डिटेल्स डालने के बाद आपको ऑटो-जनरेट CAPTCHA टाइप करना होगा।

- अब Locate पर क्लिक करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar Seva Kendra, Aadhaar Enrolment Center, Aadhaar, UIDAI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  2. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  4. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  5. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  6. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  2. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  3. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  4. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  5. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  6. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  9. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  10. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.