वायु प्रदूषण की स्थिति हुई गंभीर, फेस मास्क खरीदते हुए इन 5 बातों पर दें ध्यान

प्रदूषण में घरों से बाहर निकलने पर मास्क पहनकर जाना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 10:59 IST
ख़ास बातें
  • प्रदूषण से बचाव के लिए N95, KN95 या FFP2 सर्टिफिकेशन होना चाहिए।
  • मास्क नाक के ऊपरी हिस्से पर अच्छी तरह फिट होना चाहिए।
  • मास्क का मैटेरियल और डिजाइन हवा को अच्छे से फिल्टर करने वाला होना चाहिए।

फेस मास्क प्रदूषण से बचाव प्रदान करते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Anastasiia Chepinska

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति पर पहुंच गया है और AQI 400 के पार हो गया है। प्रदूषण की स्थिति खराब होने पर सरकार ने GRAP स्टेज 4 लागू कर दिया है और वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए कई उपाए लागू किए जा रहे हैं। प्रदूषण में घरों से बाहर निकलने पर मास्क पहनकर जाना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि मास्क कैसा होना चाहिए और उसमें कैसी खूबियां होनी चाहिए जो कि AQI के अधिकतम स्तर पर प्रदूषण से बेहतर तरीके से बचाव कर सके। अगर आप अपने लिए नया मास्क खरीदने का सोच रहे हैं तो आज हम उन 5 बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनका आपको ख्याल रखना चाहिए।

मास्क खरीदते हुए इन बातों पर दें ध्यान

Advertisement

मास्क पर सर्टिफिकेशन: सर्जिकल मास्क और सामान्य कपड़े वाले मास्क सूक्ष्म कणों जैसे PM2.5 से सुरक्षा प्रदान करते हैं। वहीं प्रदूषण से बचाव के लिए N95, KN95 या FFP2 जैसे इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन वाला मास्क लेना चाहिए। इनमें PM2.5, बैक्टीरिया और वायरस समेत 0.3 माइक्रोन तक कणों में से कम से कम 95% को फिल्टर करने की सुविधा मिलती है। ज्यादा सुरक्षा के लिए N99 या FFP3 मास्क ले सकते हैं जो कि 99% तक प्रदूषकों को फिल्टर करते हैं।

मास्क की फिटिंग: अगर मास्क सही से फिट होगा तो बाहर की गंदगी अंदर नहीं आएगी। खराब सील होने पर प्रदूषित हवा किनारों से अंदर आ सकती है, जिससे फिल्टर काम नहीं करेंगे। मास्क नाक के ऊपरी हिस्से पर अच्छी तरह फिट होना चाहिए और बिना किसी गैप के आपकी पूरी नाक, मुंह और ठोड़ी ढकनी चाहिए। एयरटाइट सील के लिए एडजस्टेबल नोज क्लिप और एडजस्टेबल स्ट्रैप वाले मास्क उपयोग करने चाहिए। सांस लेते हुए मास्क का कपड़ा आपके चेहरे पर थोड़ा अंदर की ओर दबना चाहिए, इससे साफ होता है कि हवा फिल्टर से होकर गुजर रही है और किनारों से लीक नहीं हो रही है।

काम का मास्क: मास्क का मैटेरियल और डिजाइन ऐसा होना चाहिए जो हवा को अच्छे से फिल्टर करने के साथ ठीक से सील करे। चाहे डिजाइन ज्यादा फैशनेबल न हो, लेकिन काम ठीक से करना चाहिए। कपड़े के मास्क ठीक से काम नहीं करते हैं तो उनसे बचना चाहिए। कपड़े के मास्क हवा में मौजूद प्रदूषण के बारीक कणों को रोकने में कम असरदार होते हैं।

Advertisement

रियूजेबल मास्क: मास्क खरीदते हुए आपको यह देखना चाहिए डिस्पोजेबल मास्क चाहिए या रिप्लेसेबल फिल्टर वाला रियूजेबल मास्क चाहिए। अगर आप ज्यादा प्रदूषित इलाके में रहते हैं तो रियूजेबल मास्क ज्यादा किफायती हो सकता है। रियूजेबल मास्क में उसकी सफाई और फिल्टर बदलने की जानकारी भी लेनी चाहिए, क्योंकि गलत तरीके से धोने पर फिल्टर करने की क्षमता खत्म हो सकती है।

मास्क में अतिरिक्त फीचर्स: मास्क में आने वाली एक्टिवेटेड कार्बन लेयर बदबू और सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) या नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) जैसी कुछ हानिकारक गैसों को सोखने में मदद कर सकती हैं। एक्सहेलेशन वाल्व सांस लेना आसान बनाते हैं। इससे मास्क के अंदर नमी जमा नहीं होती है जो लंबे समय तक उपयोग करने वालों के लिए बेहतर है।

अमेजन पर फेस मास्क के 5 विकल्प

Advertisement

OxiClear N99 
OxiClear N99 Anti Pollution Reusable Face Mask अमेजन पर 699 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 4 एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर और डिटेचेबल हैडबैंड आता है।

Atovio Nova N99 Anti-Pollution Face Mask
Atovio Nova N99 Anti-Pollution Face Mask अमेजन पर 551 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फेस मास्क में 4 रिप्लेसेबल एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर आते हैं। इसमें ब्रीदेबल एयर वाल्व हैं। यह एक रीयूजेबल और धोने लायक मास्क है। इसमें फिल्ट्रेशन की 6 लेयर मिलती हैं।

Ranksing 7502 Half Face Shield
Ranksing 7502 Half Face Shield अमेजन पर 2,278 रुपये में मिल रहा है। इसमें दो P100 फिल्टर मिलते हैं। यह धूल और गंदगी से बचाव प्रदान करता है।

Advertisement

Serplex Reusable Respirator Face Cover with Filters
Serplex Reusable Respirator Face Cover with Filters अमेजन पर 660 रुपये में लिस्ट है। यह मास्क धूल और धुएं से बचाव प्रदान करता है।

3M Aura Disposable Respirator 9332A+
3M Aura Disposable Respirator 9332A+ मास्क अमेजन पर 280 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह एक नॉन वुवन फेब्रिक वाला मास्क है। यह धूल और प्रदूषण से बचाव प्रदान करता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.