4G, LTE vs 5G: जानें फोन में कौन सी सेटिंग है बेहतर?

अभी भी देश में 5G सीमित जगहों पर है और 4G से ही लोगों को काम चलाना पड़ रहा है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 फरवरी 2026 08:16 IST
ख़ास बातें
  • 5G 1 Gbps+ की स्पीड और <1ms से कम लेटेंसी प्रदान करता है।
  • 5G इंटरनेट अभी 4G के मुकाबले में ज्यादा बैटरी की खपत कर सकता है।
  • 5G का विकास कम हुआ है और यह अधिकतर स्थानों पर ठीक से नहीं चलता है।

अधिकतर 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए 5G ऑटो बेहतर रहता है।

Photo Credit: Unsplash/Vitaly Gariev

भारत में इस समय Jio और Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियां 5G इंटरनेट की पेशकश कर रही हैं, वहीं वोडाफोन आइडिया ने भी कई जगहों पर 5G की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हालांकि, अभी भी देश में 5G सीमित जगहों पर है और 4G से ही लोगों को काम चलाना पड़ रहा है। यूजर्स जब फोन पर इंटरनेट चलाते हैं, स्ट्रीमिंग करते हैं या कॉल करते हैं तो 5G, 4G या LTE जैसे सेलुलर नेटवर्क पर डाटा लगातार चलता रहता है। आम यूजर को इनके बीच अंतर नहीं पता होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके डेली अनुभव को बहुत प्रभावित करते हैं। आम यूजर्स को नहीं पता होता है कि क्या 5G ही हमेशा बेहतर है? और LTE और 4G एक ही हैं? यहां हम आपको इन सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं।

अधिकतर 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन यूजर्स को 5G ऑटो या 5G/LTE/GSM (ऑटो) मोड पर रखना सबसे अच्छा माना जाता है। 5G आमतौर पर तेज स्पीड और लो लेटेंसी के लिए बेहतर है, जिससे गेमिंग और स्ट्रीमिंग में आनंद आता है, जिसकी स्पीड 4G से 100 गुना तक तेज हो सकती है। वहीं 4G/LTE बेहतर और ज्यादा स्टेबल कवरेज प्रदान करता है और कमजोर 5G सिग्नल वाले एरिया में बैटरी की बचत करता है। फोन में यूजर्स के लिए 5G ऑटो सबसे अच्छी सेटिंग है, जिससे स्पीड और बैटरी लाइफ दोनों मिल सकती है।

Advertisement

कौन सी सेटिंग है सही


5G या 5G ऑटो: अगर आप मजबूत 5G कवरेज वाले एरिया में हैं या वहां रहते हैं या फिर काम करते हैं तो आपको अधिकतम डाउनलोड स्पीड के लिए 5G सेटिंग का चयन करना चाहिए। हालांकि, ध्यान रहे कि आपको इसमें बैटरी के मामले में भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

LTE/4G: अगर आप ग्रामीण एरिया या कम 5G वाले नेटवर्क में रहते हैं, जहां पर बार-बार 5G डिस्कनेक्ट होता है तो आपको LTE/4G का चयन करना चाहिए। इससे आपको बेहतर बैटरी लाइफ भी मिलती है।

Advertisement

बैटरी सेवर/4G: अगर आपके एरिया में 5G सिग्नल कमजोर है तो आपको इस सेटिंग का चयन करना चाहिए। इससे फोन लगातार सिग्नल नहीं खोजेगा और बैटरी की काफी बचत होगी।

स्पीड और लेटेंसी: 5G 1 Gbps+ की स्पीड और <1ms से कम लेटेंसी प्रदान करता है, जबकि 4G की स्पीड 10-50 Mbps और लेटेंसी 30-50ms है।
स्टेबिलिटी: 4G LTE का काफी विकास हो गया है और यह अधिकतर स्थानों पर ठीक से काम करता है।
बैटरी की बचत: 5G इंटरनेट अभी 4G के मुकाबले में ज्यादा बैटरी की खपत कर सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.