Xiaomi TV S85 Mini-LED पेश, 4K 144Hz डिस्प्ले वाले टीवी की बिक्री हुई शुरू

Xiaomi TV S85 में 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Xiaomi TV S85 में 640 पार्टिशन वाला एक मिनी-एलईडी पैनल है जो कि 1,200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 11:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi TV S85 Mini-LED की कीमत 7,999 युआन (लगभग 1,01,340 रुपये) है।
  • Xiaomi TV S85 में 640 पार्टिशन वाला एक मिनी-एलईडी पैनल है।
  • Xiaomi TV S85 में क्वाड-कोर A73 प्रोसेसर दिया गया है।

Xiaomi TV S85 Mini LED में 85 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने मिनी-एलईडी पैनल के साथ अपना नया Xiaomi TV S85 स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। 85 इंच 4K टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है। टीवी पहले प्री-सेल ऑफर के तौर पर पेश किया गया था। अब इस टीवी की बिक्री शुरू हो गई है। यहां हम आपको Xiaomi TV S85 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi TV S85 स्मार्ट टीवी की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi TV S85 स्मार्ट टीवी की कीमत 7,999 युआन (लगभग 1,01,340 रुपये) है। एक कूपन कीमत को घटाकर 5,999 युआन (लगभग 75,734 रुपये) या 6,199 युआन (लगभग 78,653 रुपये) रैक सेट के साथ कर देता है। टीवी को पहले प्री-सेल ऑफर के तौर पर भी पेश किया गया था। Xiaomi TV की प्री-सेल इस महीने की शुरुआत में 2 अप्रैल को शुरू हुई थी


Xiaomi TV S85 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi TV S85 में 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Xiaomi TV S85 में 640 पार्टिशन वाला एक मिनी-एलईडी पैनल है जो कि 1,200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है। यह Xiaomi Qingshan आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी, 12 मिलियन: 1 डायनेमिक कंट्रास्ट रेशियो का भी सपोर्ट करता है। यह विविड और सटीक कलर्स के लिए 95% DCI-P3 कलर गेमट ​​​​को कवर करता है। टीवी चार-यूनिट स्पीकर सिस्टम, क्वाड-कोर A73 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज से लैस है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, 2 एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, 1 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, 1 यूएसबी-ए 3.0 पोर्ट, 1 यूएसबी-ए 2.0 पोर्ट और एक एवी इंटरफेस शामिल हैं। जो मनोरंजन और गेमिंग के लिए तैयार कॉम्बिनेशन चाहते हैं तो यह टीवी उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित होता है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट नए कंसोल प्लग इन के साथ एक बड़ा अंतर लाएगी। सोनी का PS5 4K/120Hz गेमिंग का सपोर्ट करता है तो Xiaomi Mini LED TV इस जैसे कंसोल के लिए एक बेहतरीन मैच होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  5. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  6. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  2. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  3. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  7. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  8. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  9. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  10. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.