55 इंच, 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले से लैस Xiaomi TV ES Pro लॉन्च, घर में मिलेगा सिनेमा वाला फील

इस स्मार्ट टीवी के में डिस्प्ले पैनल कई साइज में हैं, लेकिन प्रत्येक टीवी ES प्रो सीरीज मॉडल के स्पेसिफिकेशंस एक जैसे हैं। स्मार्ट टीवी का पैनल 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 120Hz MEMC सपोर्ट प्रदान करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi TV ES Pro को तीन डिस्प्ले साइज के साथ लॉन्च कर है।
  • प्रत्येक ES प्रो सीरीज टीवी मॉडल के स्पेसिफिकेशंस एक जैसे हैं।
  • स्मार्ट टीवी पैनल 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ 120Hz MEMC सपोर्ट करता है।

Photo Credit: Xiaomi

इस साल की शुरुआत में Xiaomi TV ES Pro को चीन में 86 इंच डिस्प्ले साइज के साथ लॉन्च कर दिया गया था। अब कंपनी ने नया टीवी कई स्क्रीन साइज में पेश किया है, जिसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल शामिल है। आइए शाओमी के नए स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस स्मार्ट टीवी के में डिस्प्ले पैनल कई साइज में हैं, लेकिन प्रत्येक टीवी ES प्रो सीरीज मॉडल के स्पेसिफिकेशंस एक जैसे हैं। स्मार्ट टीवी का पैनल 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 120Hz MEMC सपोर्ट प्रदान करता है। इसके अलावा नया टीवी मल्टी पार्टीशन बैकलाइट प्रदान करता है, इसमें 700 निट्स पीक ब्राइटनेस, एचडीआर सपोर्ट, एचडीएमआई 2.1, वीआरआर, एएएलएम और एएमडी फ्रीसिंक सर्टिफिकेशन है। प्रोसेसर की बात करें तो नए टीवी ईएस प्रो मॉडल में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे क्वाड कोर A73 प्रोसेसर से लैस किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पैनल 4096 डिमिंग जोन के सपोर्ट के साथ 100 लेवल की विभाजित बैकलाइट का इस्तेमाल करता है। डिस्प्ले में 4K रेजॉल्यूशन है, आउटपुट 1 बिलियन कलर्स है, इसमें 94 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमुट ​​​​है और कुछ मॉडल 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस भी प्रदान कर सकते हैं। ऑडियो के लिए नया Xiaomi TV ES Pro दो 12.5W स्पीकर से लैस है। हालांकि इस साल के शुरू में लॉन्च किए गए 86 इंच के बड़े टीवी में 30W स्पीकर और डॉल्बी विजन का सपोर्ट किया गया था।
 

Xiaomi TV ES Pro की उपलब्धता और कीमत


Xiaomi TV ES Pro के 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। कीमत की बात की जाए तो Xiaomi TV ES Pro के 55 इंच मॉडल की कीमत 3,299 युआन यानी कि लगभग 38,992 रुपये है, जबकि 65 इंच की कीमत 4,299 युआन यानी कि लगभग 50,804 रुपये है और 75 इंच मॉडल की कीमत 6,999 युआन यानी कि लगभग 82,712 रुपये है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

65.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

75.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

4K
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  5. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  6. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  9. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  10. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.