Xiaomi TV A50 की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी

Xiaomi TV A50 में 50 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 10:41 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi TV A50 में 50 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi TV A50 में Cortex A35 कोर के साथ क्वाड-कोर प्रोसेसर है।
  • Xiaomi TV A50 में 2GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

Xiaomi TV A50 में 50 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi TV A50 स्मार्ट टीवी चीनी बाजार में 31 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। यह ग्लोबल मार्केट में Redmi TV A50 लग रहा है। आगामी स्मार्ट टीवी लॉन्च से पहले ही JD.com के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। यहां हम आपको Xiaomi TV A50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi TV A50 की कीमत और बुकिंग


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Xiaomi TV A50 को 1549 युआन (लगभग 18,131 रुपये) की कीमत पर बुक किया जा सकता है। यह JD.com पर उपलब्ध है।


Xiaomi TV A50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi TV A50 में 50 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 97.2% की शानदार स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो प्रदान करती है। टीवी को 178° के व्यूइंग एंगल तक आसानी से देखा जा सकता है। Xiaomi TV A50 लो फ्लिकर के लिए सपोर्ट के साथ एक ऑटोमैटिक डिस्प्ले डिमिंग मोड से लैस है।
Advertisement

नए स्मार्ट टीवी में Cortex A35 कोर के साथ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 2GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 2.4GHz-5GHz ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, 2x यूएसबी टाइप-ए, दो HDMI, 1AV, ATV/DTMB, ईथरनेट इंटरफेस और 1x S/PDIF पोर्ट शामिल है। टीवी एंड्रॉयड पर बेस्ड MIUI TV OS पर चलता है, जिसमें Xiaoai वॉयस कंट्रोल भी शामिल है। यह इनबिल्ट कास्टिंग ऑप्शन का सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को आसान कंट्रोल मिल पाता है।

Redmi TV A50
Advertisement

आपको बता दें कि Redmi TV A50 को समान स्पेसिफिकेशन के साथ इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, यह 20W स्पीकर आउटपुट का सपोर्ट करता है और सिर्फ 2.4GHz वाईफाई नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। यह 184 डॉलर (लगभग 15,303 रुपये) की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध था। इसके अलावा बड़ा Redmi TV A75 भी है, जो कुछ महीने पहले 4K 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 2GB रैम और 21GB स्टोरेज के साथ आया था। इसमें 5GHz और 2.4GHz पर ड्यूल-बैंड वाईफाई सपोर्ट मिलता है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.