Xiaomi ने लॉन्‍च किए 43 से 65 इंच तक नए 4K और 4K QLED स्‍मार्ट टीवी, जानें प्राइस

Xiaomi Smart TV X and X Pro QLED : इन टीवी में 30वॉट के 2 स्‍पीकर लगे हैं। डॉल्‍बी ऑडियो, डीटीएस-एक्‍स साउंड मिलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 15:08 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने भारत में लॉन्‍च किए नए स्‍मार्ट टीवी
  • 43 से 65 इंच स्‍क्रीन साइज में लॉन्‍च किए गए टीवी
  • इन्‍हें 30 अगस्‍त से ऑनलाइन, ऑफलाइन लिया जा सकेगा

टीवी के साथ आने वाला वॉयस रिमोट कई ऐप्‍स के लिए डेटिकेटेड बटन पेश करता है

Xiaomi New Smart Tv in india : स्‍मार्ट टीवी सेगमेंट में शाओमी (Xiaomi) की पकड़ मजबूत बनी हुई है। भारत का फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले कंपनी ने दो नई टीवी सीरीज को पेश कर दिया है। पहली है- Xiaomi Smart TV X सीरीज, जिसमें 43, 50 और 55 इंच के 4K टीवी लॉन्‍च किए गए हैं। दूसरी है Xiaomi X Pro QLED सीरीज। इसमें 43, 55 और 65 इंच के 4K QLED टीवी आए हैं। नए शाओमी टीवी 2 जीबी रैम और 30W तक के स्‍पीकर से पैक हैं। 
 

Xiaomi Smart TV X Series Price in india 

Xiaomi Smart TV X सीरीज 2024 के 43 इंच मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। 50 इंच मॉडल के दाम 35,999 रुपये हैं और 55 इंच मॉडल 39,999 रुपये का है। बैंक कार्ड के जरिए इन टीवी पर 7 हजार रुपये तक डिस्‍काउंट लिया जा सकता है, जिससे कीमत और कम हो जाती है। इन्‍हें 30 अगस्‍त से Amazon.in, Flipkart और शाओमी रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। 
Advertisement
 

Xiaomi X Pro QLED Series Price in india 

Xiaomi X Pro QLED सीरीज 43 इंच मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। 55 इंच मॉडल 49,999 रुपये का है और 65 इंच मॉडल के दाम 62,999 रुपये हैं। इन टीवी पर भी 7 हजार रुपये तक डिस्‍काउंट पाया जा सकता है। 30 अगस्‍त से ये mi.com, Amazon.in, Flipkart और शाओमी रिटेल स्‍टोर्स पर मिलेंगे। 
 

Xiaomi Smart TV X Series Specifications  

ये 43, 50 और 55 इंच में आते हैं। 3840 × 2160 पिक्‍सल्‍स वाला 4K डिस्‍प्‍ले ऑफर करते हैं, जिसका व्‍यूइंग एंगल 178 डिग्री है। डिस्‍प्‍ले में डॉल्‍बी विजन का सपोर्ट है। इन टीवी में A55 क्‍वाड कोर प्रोसेसर लगा है। साथ में माली G52 MC1 GPU है। 2 जीबी रैम जोड़ी गई है और स्‍टोरेज 8 जीबी है। ये गूगल टीवी पर चलते हैं और शाओमी का पैचवॉल इनमें मौजूद है। 

Xiaomi Smart TV X 2024 टीवी में 30वॉट के 2 स्‍पीकर लगे हैं। डॉल्‍बी ऑडियो, डीटीएस-एक्‍स साउंड इनमें मिलता है। टीवी के साथ आने वाला वॉयस रिमोट कई ऐप्‍स के लिए डेटिकेटेड बटन भी पेश करता है, जिनमें नेटफ्लिक्‍स, प्राइम वीडियो, डिज्‍नी हॉटस्‍टार, यूट्यूब आदि शामिल हैं। 
Advertisement
 

Xiaomi X Pro QLED Series Specifications

ये टीवी 43, 55 और 65 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। 3840 × 2160 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन वाला 4K QLED डिस्‍प्‍ले इनमें मौजूद है। विविड पिक्‍चर इंजन और डॉल्‍बी विजन की खूबियां हैं। इन टीवी में भी A55 क्‍वाड कोर प्रोसेसर लगा है जिसके साथ माली G52 MC1 GPU जुड़ा है। रैम 2 जीबी और स्‍टोरेज 32 जीबी है। Google TV पर रन करने वाले Xiaomi X Pro QLED टीवी में भी 30 वॉट का स्‍पीकर सपोर्ट है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.