8W पावर आउटपुट, AI फीचर्स के साथ Xiaomi Smart Speaker लॉन्च, घर को बनाएगा ज्यादा स्मार्ट! जानें कीमत

यह कंपनी के Xiaomi HyperOS को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2025 09:52 IST
ख़ास बातें
  • यह लाइट ग्रे फैबरिक फिनिश में आता है।
  • स्पीकर में डाइनेमिक लाइट रिंग दी गई है जो इसके टॉप पर मौजूद है।
  • इसमें नए Super Xiao Ai वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी है।

Xiaomi Smart Speaker 8W पावर आउटपुट, AI फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

Photo Credit: Xiaomitime

Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट स्पीकर लॉन्च किया है। यह लाइट ग्रे फैबरिक फिनिश में आता है। स्पीकर में डाइनेमिक लाइट रिंग दी गई है जो इसके टॉप पर मौजूद है। यह वॉयस कमांड और म्यूजिक प्लेबैक पर रेस्पॉन्स करती है। इसमें 2 इंच का फुल रेंज स्पीकर लगा है जो 8W पावर आउटपुट देता है। यह कंपनी के Xiaomi HyperOS को सपोर्ट करता है। इसमें नए Super Xiao Ai वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी है। स्पीकर में अपग्रेडेड AI क्षमताएं हैं जिससे कि यह ज्यादा नेचरल और रेस्पॉन्सिव इस्तेमाल वाला ऑडियो डिवाइस बन जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi Smart Speaker Price

Xiaomi Smart Speaker की कीमत 199 युआन (लगभग 2300 रुपये) है। इसे कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश (via) किया है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। यह लाइट ग्रे कलर में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Xiaomi Smart Speaker Specifications

Xiaomi Smart Speaker एक के बाद एक कमांड को पहचानने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसकी मदद से यूजर एक समय में मल्टीपल स्मार्ट होम डिवाइसेज को कंट्रोल कर सकता है। फिर चाहे वह लाइट स्विच करना हो, पर्दे खींचना हो, या रोबोट वैक्यूम शुरू करना हो। इसमें आप रोजमर्रा के रूटीन भी सेट कर सकते हैं जिसमें क्लीनिंग, या एप्लायंस कंट्रोल भी शामिल हो सकता है। सिर्फ एक आवाज के इशारे की मदद से यह अपने आप ही सेट किए निर्देशों पर काम करने लग जाता है। 

यह मल्टी-टर्न डायलॉग सिस्टम से लैस है जिससे इसमें दोनों तरफ की वॉयस कन्वर्सेशन हो सकती है। इसे बीच में भी रोका जा सकता है, और नई कमांड दी जा सकती है। यह लाइट ग्रे फैबरिक फिनिश में आता है। स्पीकर में डाइनेमिक लाइट रिंग दी गई है जो इसके टॉप पर मौजूद है। यह वॉयस कमांड और म्यूजिक प्लेबैक पर रेस्पॉन्स करती है। 
Advertisement

Xiaomi Smart Speaker में 2 इंच का फुल रेंज स्पीकर लगा है जो 8W पावर आउटपुट देता है। यह कंपनी के Xiaomi HyperOS को सपोर्ट करता है। इसमें नए Super Xiao Ai वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी है। स्पीकर में अपग्रेडेड AI क्षमताएं हैं जिससे कि यह ज्यादा नेचरल और रेस्पॉन्सिव इस्तेमाल वाला ऑडियो डिवाइस बन जाता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3, डुअल बैंड Wi-Fi (2.4GHz/5GHz) और Xiaomi Mesh 2.0 का सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर में कई तरह के कंटेंट प्लेटफॉर्म्स जैसे QQ Music, NetEase Cloud Music, Ximalaya, Kugou, और Qingting FM का सपोर्ट दिया गया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.