4K वीडियो के साथ Xiaomi Smart Projector L1 Pro लॉन्च, घर में देगा सिनेमा हॉल जैसा मजा! जानें फीचर्स

Smart Projector L1 Pro में MT9630 चिपसेट लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2024 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Smart Projector L1 Pro में MT9630 चिपसेट लगा है।
  • इसमें Dolby Audio सर्टीफाइड डुअल 5W स्पीकर मिलते हैं।
  • इसमें कंपनी ने कई स्मार्ट फीचर्स दिए हैं।

Smart Projector L1 Pro में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने नया स्मार्ट प्रोजेक्टर L1 Pro लॉन्च किया है। कंपनी का नया Smart Projector L1 Pro एक कॉम्पेक्ट प्रोजेक्टर डिवाइस है जिसके लिए दावा किया गया है कि यह परफेक्ट पोर्टेबल प्रोजेक्टर है और कहीं भी आसनी से कैरी किया जा सकता है। इसमें 1080p रिजॉल्यूशन और 4K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है। यह 400 ISO Lumens की ब्राइटनेस और 1.21:1 थ्रो रेश्यो के साथ आता है। यह 40 इंच से 120 इंच तक स्क्रीन साइज को प्रोजेक्ट कर सकता है। Smart Projector L1 Pro में MT9630 चिपसेट लगा है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। प्रोजेक्टर में बिल्ट-इन Google TV मिल जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी डिटेल्स। 
 

Xiaomi Smart Projector L1 Pro price

Xiaomi Smart Projector L1 Pro की कीमत के बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। Xiaomi Global वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है। 
Advertisement
 

Xiaomi Smart Projector L1 Pro features

Xiaomi Smart Projector L1 Pro में 1080p रिजॉल्यूशन और 4K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है। यह 40 इंच से 120 इंच तक स्क्रीन साइज को प्रोजेक्ट कर सकता है। यह 400 ISO Lumens की ब्राइटनेस और 1.21:1 थ्रो रेश्यो के साथ आता है। इसमें कंपनी ने कई स्मार्ट फीचर्स दिए हैं जिसमें ऑटोफोकस, AI आधारित ऑब्सटेकल एवॉइडेंस, ऑटोमेटिक स्क्रीन एलाइनमेंट आदि शामिल हैं। 

Smart Projector L1 Pro में MT9630 चिपसेट लगा है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। प्रोजेक्टर में बिल्ट-इन Google TV मिल जाता है। इसके अलावा Google Assistant और फोन कास्टिंग सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। कंपनी ने इसके साथ ब्लूटूथ रिमोट दिया है। इसमें Dolby Audio सर्टीफाइड डुअल फुल रेंज 5W स्पीकर मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट प्रोजेक्टर में Wi-Fi, Bluetooth 5.0, HDMI, और USB का सपोर्ट दिया गया है। इसके डाइमेंशन 210 × 128 × 189 mm हैं। डिवाइस का वजन 2 किलोग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  2. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  4. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  5. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  6. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  7. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  9. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  10. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.