Xiaomi ने पेश की अनोखी तिजोरी Mijia Smart Safe 30cm , अब कीमती सामान रहेगा चोरों से दूर

Xiaomi ने चीनी बाजार में अपना नया प्रोडक्ट Xiaomi Mijia Smart Safe 30cm पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2024 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Smart Safe 30cm में एक कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन है।
  • Xiaomi Mijia Smart Safe 30cm की कीमत 649 युआन (लगभग 7,553 रुपये) है।
  • Xiaomi Mijia Smart Safe 30cm में एक ऑटोमैटिक डोर मैकेनिज्म है।

Xiaomi Mijia Smart Safe 30cm में एक कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में अपना नया प्रोडक्ट Xiaomi Mijia Smart Safe 30cm पेश किया है। मॉर्डन घरों के लिए तैयार किए गए इस कॉम्पैक्ट और इंटेलीजेंट सेफ में 6 अनलॉकिंग तरीके प्रदान किए जाते हैं। यहां हम आपको Xiaomi Mijia Smart Safe 30cm के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia Smart Safe 30cm Price


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia Smart Safe 30cm की कीमत 649 युआन (लगभग 7,553 रुपये) है। यह इंटेजीलेंट सेफ बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है। 


Xiaomi Mijia Smart Safe 30cm Specifications


Xiaomi Mijia Smart Safe 30cm में एक कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है, जो इसे कई घरों के इस्तेमाल के लिए बेस्ट बनाता है। यह सी-ग्रेड हाई-सिक्योरिटी लॉक सिलेंडर और 19 मिमी सॉलिड लॉकिंग बोल्ट से लैस है जो बेहतर सिक्योरिटी के लिए एडवांस सेफ्टी स्टैंडर्ड फॉलो करता है। सेफ में ट्रिपल-लेयर्ड स्टील डोर स्ट्रक्चर है, जो Q235 सॉलिड स्टील से तैयार है, जो ड्यूराबिलिटी और रेसिसटेंस प्रदान करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 300 मिमी, चौड़ाई 400 मिमी, मोटाई 300 मिमी और वजन 14 किलोग्राम है।

यह सेफ स्वीडिश पीबी फिंगरप्रिंट डिटेक्शन एल्गोरिदम पर बेस्ड एडवांस AI 3डी फिंगरप्रिंट रिकगनिशन टेक्नोलॉजी से लैस है, जो 99.2 प्रतिशत एक्यूरेसी रेट और तेज 0.5 सेकंड अनलॉकिंग स्पीड प्रदान करता है। यह सेफ 6 अनलॉकिंग तरीके प्रदान करता है, जिसमें फिंगरप्रिंट, पासवर्ड, वन-टाइम पासवर्ड, ड्यूल ऑथेंटिकेशन (फिंगरप्रिंट + पासवर्ड), ब्लूटूथ और एक फिजिकल की शामिल है, जो सेफ्टी के लिहाज से बेस्ट है। स्मार्ट सेफ बॉक्स एक बिल्ट इन मिजिया सिक्योरिटी चिप से लैस है, जिसमें फाइनेंशियल-ग्रेड EAL4+ एन्क्रिप्शन शामिल है, जो डिवाइस और यूजर्स के स्मार्टफोन के बीच डाटा सिक्योरिटी प्रदान करता है। यह वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए रिमोट मॉनिटरिंग और नोटिफिकेशन का सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स सेफ के स्टेटस को चेक कर सकते हैं, अनलॉक रिकॉर्ड कर सकते हैं और मिजिया ऐप के जरिए अलर्ट पा सकते हैं। इसमें एक ऑटोमैटिक डोर मैकेनिज्म है ऑथेंटिकेशन पूरा होने पर डोर ओपन करता है और हल्के धक्का से बंद कर देता है। 

सेफ कई अलार्म के साथ आता है, जिसमें अनऑथोराइज्ड एक्सेस अलर्ट, डोर लेफ्ट नोटिफिकेशन और एक इमरजेंसी डिस्ट्रेस फिंगरप्रिंट अलार्म शामिल है जो प्रीसेट कॉन्टैक्ट को इमरजेंसी कॉल करता है। सेफ में एक डिटैचेबल शेल्फ के साथ एक बड़ा इंटीरियर स्पेस है, जो 12 इंच तक के लैपटॉप, A4 साइज डॉक्यूमेंट और अन्य कीमती सामान को स्टोर करने की सुविधा देता है। यह टाइप-सी इमरजेंसी पावर सपोर्ट के साथ आता है और 4 AA बैटरी पर 12 महीने की अल्ट्रा-लॉन्ग बैटरी लाइफ का दावा करता है। यह नाजुक सामान के लिए नरम इंटरनल लेयर से लैस है, जिससे खरोंच का खतरा नहीं रहता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  4. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  5. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  6. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  4. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  5. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  6. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  7. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  9. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.