Xiaomi Mi Smart LED Ceiling Light और Instant Photo Printer 1S लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi Mi Smart LED Ceiling Light की कीमत EUR 79.99 यानी कि रुपये है। वहीं Xiaomi Instant Photo Printer 1S की कीमत स्पेन में EUR 149 यानी कि रुपये और जर्मनी में EUR 139 यानी कि रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 फरवरी 2023 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Smart LED Ceiling Light की कीमत EUR 79.99 है।
  • Xiaomi Instant Photo Printer 1S की कीमत स्पेन में EUR 149 है।
  • Xiaomi Instant Photo Printer 1S 1 मिनट में फोन से फोटो प्रिंट कर सकता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने एमआई स्मार्ट एलईडी सीलिंग लाइट (Mi Smart LED Ceiling Light) और स्मार्टफोन के लिए एक इंस्टेंट फोटो प्रिंटर 1एस (Instant Photo Printer 1S) को पेश किया है। बीते हफ्ते Xiaomi ने यूरोप में Smart Lightstrip Pro को लॉन्च किया था। यहां हम आपको बता रहे हैं कि दोनों डिवाइस में क्या कुछ खास दिया गया है।

Xiaomi Mi Smart LED Ceiling Light और Xiaomi Instant Photo Printer 1S की कीमत
Advertisement
Xiaomi Mi Smart LED Ceiling Light की कीमत EUR 79.99 यानी कि 7,110 रुपये है। वहीं Xiaomi Instant Photo Printer 1S की कीमत स्पेन में EUR 149 यानी कि 13,244 रुपये और जर्मनी में EUR 139 यानी कि 12,355 रुपये है। यह 6 इंच और 3 इंच के फोटो पेपर की 10 शीट और 20 फोटो को प्रिंट करने के लिए इंक-फ्री प्रिंटर रिबन के साथ आता है। उपलब्धता की बात करें तो स्मार्ट एलईडी सीलिंग लाइट और इंस्टेंट फोटो प्रिंटर 1S दोनों बिक्री के लिए स्पेन और जर्मनी में उपलब्ध हैं।

Xiaomi Mi Smart LED Ceiling Light के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi Mi Smart LED Ceiling Light में 48 एलईडी लैंप बीड्स के जरिए 2,700 से 6,000K तक का कलर टेंप्रेचर रेंज और 6 हजार लुमेन की ब्राइटनेस है। एलईडी में 95 Ra है जो ज्यादा नेचुरल कलर प्रदान करता है। Xiaomi का कहना है कि यह लाइट 161 से 269 स्क्वाअर फीट के कमरों के लिए बेस्ट है। यह डस्ट रेसिस्टेंट भी है। Xiaomi Mi Smart LED Ceiling Light डेलाइट और मूनलाइट प्रीसेट मोड्स के साथ आती है। यह हैंड्स-फ्री वॉयस कमांड के लिए गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा को सपोर्ट करता है। शाओमी लाइट को स्मार्टफोन ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। एक इनबिल्ट ब्लूटूथ गेटवे है जो यूजर्स को अन्य स्मार्ट होम गैजेट्स से कनेक्ट करने में मदद करता है।

Xiaomi Instant Photo Printer 1S के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
स्पेसिफिकेशंस के लिए Xiaomi Instant Photo Printer 1S यह लगभग एक मिनट में स्मार्टफोन से फोटो प्रिंट कर सकता है। दो इसमें फॉर्मेटिंग ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिसमें 6 इंच और 3 इंच फोटो पेपर में एक एडेसिव बैक के साथ शामिल है। Xiaomi फोटो पेपर में एक प्रोटेक्टिव फिल्म है जो इसे वाटरप्रूफ और फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट बनाती है और कलर येल्लो होने से भी बचाती है। iaomi का कहना है कि यूजर्स ऐप का इस्तेमाल फिल्टर या क्रॉप इमेज ऐड करने के लिए कर सकते हैं। प्रिंटर में 300 डीपीआई रेजॉल्यूशन, ग्रे के 256 शेड्स हैं और स्मार्टफोन से हाई क्वालिटी वाली फोटो को प्रिंट कर सकते हैं। यूजर्स प्रिंटर के मैग्नेटिक कवर को उठाकर और ट्रांसपेरेंट पेपर ट्रे के जरिए चेक करके बाकि पेपर को भी देख सकते हैं। डिवाइस वायरलेस कनेक्शन का सपोर्ट करता है जिससे यूजर्स Xiaomi होम ऐप के जरिए JPEG और PNG फाइल टाइप्स को प्रिंट कर सकते हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.